26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

‘यह मोदी या उनके परिवार का नहीं, भारत का अपमान है’, खरगे के बयान पर राजनाथ सिंह का पलटवार

PM Modi Father: खरगे के बयान पर राजनाथ सिंह ने कांग्रेस को घेरा। उन्होंने पार्टी की राजनीतिक और वैचारिक गिरावट का आरोप लगाते हुए कहा कि ऐसी टिप्पणियों से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जनता की सेवा करने का संकल्प कमजोर नहीं होगा।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Pratiksha Gupta

•

Updated: 26 Oct 2026, 1:40 PM IST

Pakistan Terrorism

राजनाथ सिंह (फोटो सोर्स- ANI)

Mallikarjun Kharge On PM Modi: मल्लिकार्जुन खरगे की टिप्पणी को लेकर सियासत गरमा गई है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि यह सिर्फ किसी व्यक्ति या परिवार का अपमान नहीं, बल्कि भारत का अपमान है। उन्होंने कांग्रेस को राजनीति में व्यक्तिगत मर्यादा बनाए रखने की नसीहत भी दी और कहा कि ऐसी बातों से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जनता की सेवा करने का संकल्प कमजोर नहीं होगा।

‘विरोध कीजिए, लेकिन व्यक्तिगत मर्यादा न लांघें’

दिल्ली में खड़गे की टिप्पणी पर प्रतिक्रिया देते हुए राजनाथ सिंह ने कहा कि लोकतंत्र में सरकार की नीतियों पर सवाल उठाना, विरोध दर्ज कराना और आलोचना करना हर किसी का अधिकार है। हालांकि, विरोध करते समय व्यक्तिगत मर्यादा की सीमाओं का ध्यान रखना भी जरूरी है। उनके मुताबिक, इस तरह की टिप्पणियां राजनीति की गरिमा को प्रभावित करती हैं। रक्षा मंत्री ने कहा कि उनका मानना है कि यह केवल किसी व्यक्ति या परिवार का अपमान नहीं, बल्कि भारत का अपमान भी है। उन्होंने कहा कि राजनीतिक मतभेद अपनी जगह हैं, लेकिन उन्हें व्यक्त करते समय मर्यादा बनाए रखनी चाहिए।

‘कांग्रेस की वैचारिक गिरावट भी हुई’

राजनाथ सिंह ने कांग्रेस पर राजनीतिक के साथ-साथ वैचारिक गिरावट का भी आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में जनता हर गतिविधि पर नजर रखती है और सही समय आने पर अपना जवाब देती है। उन्होंने कांग्रेस को याद दिलाया कि जनता राजनीतिक दलों के बयानों और उनके व्यवहार को देखती है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जिक्र करते हुए राजनाथ सिंह ने कहा कि इस तरह की टिप्पणियों से मोदी विचलित नहीं होंगे। उन्होंने यह भी कहा कि जनता की सेवा करने के प्रधानमंत्री के संकल्प को ऐसी बातों से किसी भी तरह कमजोर नहीं किया जा सकता।

खरगे की टिप्पणी को कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने बताया जायज

खरगे के बयान को लेकर पूछे गए सवाल पर कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने उनका समर्थन किया। उन्होंने कहा कि खरगे की बात पूरी तरह जायज है और इस तरह की भाषा इस्तेमाल करने वालों को उसी अंदाज में जवाब मिलना चाहिए। मसूद ने कहा कि राहुल गांधी के खिलाफ आपत्तिजनक बातें कही जाती हैं। वहीं, पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी और कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी को लेकर भी टिप्पणियां की जाती रही हैं। इमरान मसूद ने अपनी बात रखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का भी जिक्र किया। उन्होंने सवाल उठाया कि नरेंद्र मोदी ने सोनिया गांधी के बारे में क्या कहा था और अमित शाह राहुल गांधी को लेकर क्या बोल रहे थे। मसूद ने कहा कि कुछ लोगों को लगता है कि वे अपनी मर्जी से कुछ भी बोल सकते हैं और उन्हें इसका जवाब नहीं मिलेगा। उन्होंने कहा कि यह मानना गलत है कि उनकी टिप्पणियों पर कोई पलटकर जवाब नहीं देगा।