Mallikarjun Kharge Modi Remark: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे द्वारा ‘मोदी का बाप’ वाले बयान पर राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई है। वहीं विवाद बढ़ने पर कांग्रेस सांसद पवन खेड़ा ने राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे का बचाव किया है। उन्होंने कहा कि बीजेपी को सबसे पहले उत्तराखंड में हुए 'शुद्धिकरण' के मुद्दे पर माफी मांगनी चाहिए। मोदी का 'बाप' कहने का मतलब जैविक पिता (जन्म देने वाला पिता) नहीं है, बल्कि वैचारिक पिता है। यानी वह मूल संगठन, जो राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) है। वे भी जाएंगे।