उधर, बिहार भाजपा के अध्यक्ष संजय सरावगी ने अनंत सिंह को जदयू छह साल के लिए निष्कासित किए जाने पर कहा कि उन्हें पार्टी से निष्कासित किया गया है। कोई भी राजनीतिक दल खुलकर विरोध करे या कोई विधायक अपने ही पार्टी के उम्मीदवार का विरोध करे तो कैसे कोई भी राजनीतिक दल बर्दाश्त कर सकता है? इसलिए उनको निकाला गया है। संजय सरावगी ने एनडीए गठबंधन पर कहा कि एनडीए अटूट है। अभी तीन चौथाई बहुमत से हमने सरकार बनाई और वर्तमान में हमारी सरकार चल रही है। भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने अनंत सिंह के निष्कासन पर कहा कि हर पार्टी का अपना संवैधानिक अधिकार है। इसलिए जो भी निर्णय है, वो सभी के सामने है।