दिल्ली में खरगे के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए निशिकांत दुबे ने 1971-72 के दौर का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि बांग्लादेश युद्ध के बाद तत्कालीन अमरीकी नेताओं हेनरी किसिंजर और रिचर्ड निक्सन ने इंदिरा गांधी के खिलाफ अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल किया था। उस समय संसद में अटल बिहारी वाजपेयी और लालकृष्ण आडवाणी जैसे भाजपा नेताओं ने भी इंदिरा गांधी का बचाव किया था, क्योंकि वह देश की प्रधानमंत्री थीं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री पद पर बैठे व्यक्ति के प्रति इस तरह की भाषा बर्दाश्त नहीं की जा सकती।