4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

स्मार्ट गांव पड़रिया थोबन गांव में बनाए जाएंगे 10 होम स्टे, मंत्री ने किया भूमि पूजन

-राज्यमंत्री ने गांव का लिया जायजा, पयर्टन को मिलेगा बढ़ावा

2 min read
Google source verification

दमोह

image

Aakash Tiwari

Nov 11, 2024

-राज्यमंत्री ने गांव का लिया जायजा, पयर्टन को मिलेगा बढ़ावा
दमोह. पर्यटन विभाग की ओर से होम स्टे की कार्ययोजना पूरे प्रदेश में चलाई जा रही है, जिसमें दमोह जिले के स्मार्ट गांव पड़रिया थोबन का चयन किया गया है। यहां 10 होम स्टे आने वाले समय में बनकर तैयार होंगे। होम स्टे के माध्यम से लोगों को गांव के परिवेश की भी जानकारी होगी, जो देश विदेश से पर्यटक यहां आएंगे। उनको गांव की संस्कृति के बारे में भी जानकारी होगी। यहां के लोग कैसा भोजन करते हैं। कैसे खेती करते है। सरकार का लक्ष्य मध्य प्रदेश में एक हजार होम स्टे बनाना है, जिसमें 150 से ज्यादा होम स्टे बन गए हैं, संचालित हो रहे हैं। जबेरा विधानसभा प्राकृतिक और पुरातात्विक दृष्टि से समृद्ध है। अभी पांच लोगों के होम का लेआउट दिया गया है और 10 के होम स्वीकृत हो गए हैं। पर्यटन राज्यमंत्री धर्मेन्द्र सिंह लोधी ने पड़रिया थोबन में होम स्टे निर्माण के भूमि पूजन उपरांत कहा जो लोग गांव का अनुभव लेना चाहते है। ये होम स्टे उन पर्यटकों के लिए बनाए जा रहे हैं। इसमें गांव के लोगों को रोजगार भी मिलेगा, तो निश्चित रूप से जबेरा विधानसभा का स्मार्ट गांव पड़रिया थोवन की चर्चा भी पूरे प्रदेश मे देश में है। यहां होम स्टे बनाने से निश्चित रूप से पर्यटक आकर्षित होंगे और लोगों को रोजगार भी मिलेगा। साथ साथ में हमारी भारतीय संस्कृति गांव की संस्कृति भी लोगों के बीच में पहुंचेगी।
राज्यमंत्री धर्मेन्द्र सिंह लोधी ने कहा इस गांव में होम स्टे की परिकल्पना यह है कि देश-विदेश और शहरों में रहने वाले लोग कहीं ना कहीं गांव की संस्कृति को जानना चाहते है।ए होम स्टे की परिकल्पना इसी बात को लेकर की गई की टूरिस्ट को गांव में घुमाएंगे। गांव में रुकवाएंगे, चूल्हे की बनी रोटी खिलाएंगे। गांव की भजन मंडली में साथ में बैठकर भजन होंगे और बैलगाड़ी की सैर करवाएंगे। यहां की संस्कृति और यहां के कल्चर के बारे में वे जानेंगे। इसके लिए होम स्टे की परिकल्पना की गई है।