
श्रीगंगानगर। इलाके में खाद पदार्थों में मिलावट का सिलसिला थमा नहीं है। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की ओर से खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत की गई कार्रवाई में लिए गए सैंपल जांच में अमानक पाए गए हैं। ऐसे खाद्य पदार्थों के मामलों में अधिनियम के तहत सक्षम न्यायालय की ओर से ऐसे संस्थान मालिकों को जुर्माना लगाकर दंडित किया गया है। सीएमएचओ डॉ. अजय सिंगला ने बताया कि सब स्टैंडर्ड और मिस ब्रांड मिले खाद्य पदार्थों के 25 मामलों में अदालत ने दस लाख रुपए से अधिक का जुर्माना लगाया है।
सीएमएचओ ने बताया कि रिको स्थित नेचर लैंड ऑर्गेनिक फूड की दाल चीनी सब स्टैंडर्ड मिलने पर सवा लाख रुपए का जुर्माना, अरोड़वंश मंदिर के पास स्थित अग्रवाल ट्रेडर्स का मिर्च पाउडर मिसब्रांड मिलने पर एक लाख रुपए का जुर्माना, इंडस्ट्रियल स्टेट एरिया स्थित नरेश मसाला सप्लायर्स का गौरव ब्रांड मिर्च पाउडर मिस ब्रांड मिलने पर एक लाख रुपए, इंद्रा कॉलोनी स्थित सतपाल फेनीवाला का रुको सोयाबीन तेल सब स्टैंडर्ड मिलने पर 50 हजार रुपए, 13 सी औद्योगिक क्षेत्र स्थित नरेश मसाला सप्लायर्स कंपनी का धनिया पाउडर सब स्टैंडर्ड मिलने पर 50 हजार रुपए, अग्रसेननगर स्थित कृष्णा ट्रेडर्स का राज सुपर ब्रांड सरसों तेल मिस ब्रांड मिलने पर 12 हजार रुपए, नई मंडी स्थित राजू चिकन सेंटर की ग्रेवी सब स्टैंडर्ड मिलने पर 20 हजार रुपए, हाउसिंग बोर्ड स्थित मैसर्स सैनिज का दही (मिक्स मिल्क) सब स्टैंडर्ड मिलने पर 20 हजार रुपए का जुर्माना लगाया गया है।
सूरतगढ़ बाइपास स्थित जय श्री ट्रेडिंग कंपनी का नील धारा ब्रांड सरसों तेल मिस ब्रांड मिलने पर 12 हजार, एसएसबी रोड स्थित रिंकू स्वीट हाउस का रसगुल्ला सब स्टैंडर्ड मिलने पर 25 हजार रुपए, पुरानी आबादी ताराचंद वाटिका स्थित बिश्नोई मिल्क भंडार का देशी घी सब स्टैंडर्ड मिलने पर 25 हजार रुपए, इंदिरा कॉलोनी स्थित जेएमडी स्वीट कॉर्नर का चमचम सब स्टैंडर्ड मिलने पर 22 हजार रुपए, अरोडवंश मंदिर मार्किट स्थित राजा पनीर हाउस का पनीर सब स्टैंडर्ड मिलने पर 25 हजार रुपए, पुरानी आबादी के रवि स्वीट एंड रबड़ी फालूदा का मिल्क केक सब स्टैंडर्ड मिलने पर 18 हजार रुपए, , रिड़मलसर स्थित अजय श्री ट्रेडर्स का श्रद्धा ब्रांड घी सब स्टैंडर्ड एवं मिस ब्रांड मिलने पर डेढ़ लाख रुपए, बींझबायला स्थित अन्नपूर्णा मिष्ठान भंडार की बर्फी मिठाई सब स्टैंडर्ड मिलने पर एक लाख 10 हजार रुपए, श्रीगंगानगर रोड़ पदमपुर स्थित शर्मा डेयरी की मीडियम फैट क्रीम सब स्टैंडर्ड मिलने पर 20 हजार रुपए, जमीतसिंह वाला सादुलशहर स्थित जसूजा किरयाना स्टोर का अर्पिता ब्रांड सरसों तेल मिस ब्रांड मिलने पर 10 हजार रुपए जुर्माना लगाया गया।
नेतेवाला का दूध विक्रेता उमेश कुमार पुत्र मंगलाराम के गाय का दूध सब स्टैंडर्ड मिलने पर 20 हजार रुपए, सात जेड स्थित गौरव डेयरी के गाय का दूध सब स्टैंडर्ड मिलने पर आठ हजार रुपए, ताराचंद वाटिका स्थित वासन मिल्क डेयरी के गाय का दूध सब स्टैंडर्ड मिलने पर 12 हजार रुपए, चार एमएल स्थित प्रभु उषा डेयरी के गाय का दूध सब स्टैंडर्ड मिलने पर 18 हजार रुपए, आठ डीबीएन के विनोद पुत्र देवीलाल के गाय का दूध सब स्टैंडर्ड मिलने पर 16 हजार रुपए, गुमजाल के संजय कुमार पुत्र राजाराम के गाय का दूध सब स्टैंडर्ड मिलने पर 15 हजार रुपए, सागरवाला के दूध विक्रेता गोपाल सिंह पुत्र राज सिंह के गाय का दूध सब स्टैंडर्ड मिलने पर 20 हजार रुपए का जुर्माना लगाया है।
Published on:
13 Jun 2024 10:56 pm

बड़ी खबरें
View Allसमाचार
ट्रेंडिंग
