13 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

समाचार

पीपाजी महाराज की 702वीं जयंती पर निकली भव्य शोभायात्रा, गूंजे पीपाजी के जयकारे

बाड़मेर। भक्तिकाल के प्रमुख संत शिरोमणि पीपाजी महाराज की 702वीं जयंती शनिवार को धूमधाम के साथ मनाई गई। जयंती पर सरदारपुरा रॉय कॉलोनी स्थित पीपाजी महाराज के मंदिर में कई आयोजन हुए। सबसे पहले मंदिर में सुबह सात बजे आरती के बाद बोलियों का आयोजन हुआ। समाज के लोगों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। इसी के साथ समाज के वरिष्ठजन एवं दानदाताओं का स्वागत एवं बहुमान किया गया।

Google source verification

बाड़मेर। भक्तिकाल के प्रमुख संत शिरोमणि पीपाजी महाराज की 702वीं जयंती शनिवार को धूमधाम के साथ मनाई गई। जयंती पर सरदारपुरा रॉय कॉलोनी स्थित पीपाजी महाराज के मंदिर में कई आयोजन हुए। सबसे पहले मंदिर में सुबह सात बजे आरती के बाद बोलियों का आयोजन हुआ। समाज के लोगों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। इसी के साथ समाज के वरिष्ठजन एवं दानदाताओं का स्वागत एवं बहुमान किया गया। इसके बाद मंदिर से विशाल शोभायात्रा रवाना हुई। पांच बत्ती सकिज़्ल, रॉय कॉलोनी रोड, जिला कलेक्टर आवास, विवेकानंद सर्किल, अहिंसा सर्किल, स्टेशन रोड, गांधी चौक, तनसिंह सर्किल से होते हुए वापस मंदिर पहुंची।
मातृ शक्ति सहित युवा झूमे :
शोभायात्रा में सर्वप्रथम ढोल की थाप पर झूमते हुए युवा चल रहे थे। जिनके बाद धर्म ध्वजा लेकर दो ऊंटसवार व चार घुड़सवार चल रहे थे। वहीं द्वारकाधीश भगवान और संत पीपाजी के चित्रों सहित सज्जित रथ पर लाभार्थी परिवार चंवर डोल रहा था। जिसके पश्चात डीजे पर भजनों की धुन पर नारी शक्ति चल रही थी। वहीं पीपाजी के जीवन चरित्र सहित विभिन्न देवी देवताओं के जीवन पर आधारित नौ झांकियां मानो सजीव चित्रण कर रही थी। शोभायात्रा के पश्चात भोजन महाप्रसाद का आयोजन हुआ। महाप्रसाद की बोली का लाभ संत श्री पीपा क्षत्रिय महिला मंडल द्वारा लिया गया।