4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

समाचार

पश्चिम बंगाल की हिंसा के विरोध में निकली आक्रोश रैली, राष्ट्रपति शासन लागू करने की मांग

बाड़मेर. पश्चिम बंगाल की हिंसा के विरोध में सर्व हिंदू समाज के बैनर तले शनिवार को जिला मुख्यालय पर आक्रोश रैली निकाली गई। प्रतिनिधिमंडल ने राष्ट्रपति के नाम एक ज्ञापन जिला कलक्टर को सौंपकर पश्चिम बंगाल में राष्ट्रपति शासन लागू करने की मांग रखी। आक्रोश रैल्ी शहर के अहिंसा सर्किल से रवाना होकर किसान छात्रावास, अस्पताल, विवेकानंद सर्किल होते हुए जिला कलक्ट्रेट पहुंची। यहां लोगों ने विरोध प्रदर्शन कर आक्रोश व्यक्त किया।

Google source verification

ज्ञापन में बताया कि पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में वक्फ कानून के आड़ में हिंदुओं के पूर्व चिन्हित घरों, व्यपारिक प्रतिष्ठानों पर हमला कर लूटमार की गई। साथ ही हिंदुओं के घर जलाऐ जा रहे हैं, उनकी संपत्ति को नुकसान पहुंचाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि पश्चिम बंगाल में तुरंत राष्ट्रपति शासन लगाया जाएं, साथ ही हिंदुओं को सुरक्षा देने की ओर हिंसा करने वालों पर तुरंत कार्रवाई करने की मांग रखी गई। प्रदर्शन में ममता सरकार के खिलाफ आक्रोश जताया गया, ममता हटाओ हिंदू बचाओ, हिंदुओं की ये हुंकार नहीं सहेंगे अत्याचार को लेकर नारेबाजी की गई। प्रदर्शन में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग संघचालक मनोहर लाल बंसल, नगर संघचालक सुरेंद्र मेहता, विश्व हिंदू परिषद जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश सऊ, भाजपा जिलाध्यक्ष अनंत राम बिश्नोई, किशोर भार्गव, अंबालाल जोशी, अरुण सिंह, रमेश मांकड़, गणेश मेघवाल, देवीलाल कुमावत, कमल सिंहल, गेवरचंद लखारा, रमेश इंदा, किशन बोहरा, जितेंद्र सेन, हरिसिंह, करणपाल सिंह कोटडा, जसपाल सिंह सैकड़ों लोग मौजूद रहे।