
फोटो सोर्स: सोशल मीडिया, बीजेपी नेता को गोली मारी
गोरखपुर के गगहा थानाक्षेत्र में मंगलवार की रात बाइक सवार बदमाशों ने भाजपा नेता को गोली मार दी। गोली उनके पीठ में लगी, जिसके बाद वह जमीन पर गिर गए। मौके का फायदा उठाते हुए बदमाश फरार हो गए। घटना की सूचना पर गगहा थाने की पुलिस पहुंची।तत्काल भाजपा नेता को एंबुलेंस से जिला अस्पताल भिजवाया, जहां इलाज चल रहा है।
जानकारी के मुताबिक, गगहा थाना क्षेत्र के भैसहा निवासी भाजपा नेता व लीलावती सिंह स्मारक इंटर मीडिएट कालेज, भैंसहा के प्रबंधक राधामोहन सिंह को रकहट और भैंसहां के बीच बंधे पर रात करीब 8:45 बजे बाइक सवार बदमाशों ने गोली मारी है।
सूचना मिलते ही गगहा थाना प्रभारी अंजुल चतुर्वेदी फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और घायल भाजपा नेता को अपनी गाड़ी से लेकर गगहा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचे। जहां प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया, डॉक्टरों ने बताता कि गोली पीठ में फंसी हुई है।
भाजपा नेता को गोली मारे जाने की खबर मिलते ही मौके पर CO बांसगांव भी फोर्स के साथ पहुंचे, गांव में पुलिस तैनात कर दी गई है। गोली लगने की खबर मिलते ही भारी संख्या में लोग गगहा अस्पताल पर पहुंचे। डॉक्टरों ने हालत गंभीर देखते हुए भाजपा नेता राधामोहन को जिला अस्पताल गोरखपुर रेफर कर दिया है।
Updated on:
04 Feb 2026 12:51 am
Published on:
04 Feb 2026 12:50 am

बड़ी खबरें
View Allगोरखपुर
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
