
मुरादाबाद में 14 की साल की बच्ची से रेप, PC- Patrika
Crime News: होटल और स्पा सेंटर में किशोरी के साथ हुए सामूहिक दुष्कर्म के मामले में गोरखनाथ पुलिस ने एक युवती को गिरफ्तार किया है। युवती महराजगंज की रहने वाली है।
पुलिस के मुताबिक, बेतियाहाता स्थित स्पा सेंटर में काम करने वाली सिमरन ही किशोरी को बड़हलगंज स्थित स्पा सेंटर से शहर ले आई थी। मामला 5 जनवरी को सामने आया था। जब गोरखनाथ इलाके की निवासी 13 साल की किशोरी रहस्यमय हालात में घर से गायब हो गई थी।
पुलिस की जांच में सामने आया कि किशोरी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम के जरिए दोस्त के संपर्क में थी। दोस्त के जरिए ही किशोरी होटल तक पहुंची। इसके बाद किशोरी को अलग-अलग होटलों और स्पा सेंटरों में रखा गया, जहां उसके साथ गैंगरेप किए जाने का आरोप है। गोरखनाथ पुलिस ने 22 जनवरी को किशोरी को बरामद किया।
किशोरी के बयान में कई चौंकाने वाले खुलासे हुए। जिनके आधार पर मुकदमे में सामूहिक दुष्कर्म और पाक्सो एक्ट की धाराएं पुलिस ने जोड़ीं। मामले में होटल मालिक अभय उर्फ धीरेंद्र सिंह, होटल मैनेजर आदर्श पांडेय, स्पा सेंटर मैनेजर अंकित और इंस्टाग्राम दोस्त समेत 7 लोगों को गिरफ्तार किया गया।
सोमवार को गिरफ्तार हुई सिमरन पर आरोप है कि उसने किशोरी को बड़हलगंज के स्पा सेंटर से बेतियाहाता लाकर वहां काम कराने और बंधक बनाए रखने में मदद की। पुलिस के मुताबिक, सिमरन से पूछताछ में कई और नाम सामने आ सकते हैं।
वहीं, इसी मामले में जेल भेजे गए आदित्य के बड़े भाई अनूप पंडित को कोर्ट से जमानत मिल गई है। पुलिस जांच सामने आया कि अनूप होटल या स्पा में मौजूद नहीं था। दरअसल, आरोपी आदित्य ही अपना नाम अनूप पंडित बताकर घूम रहा था, जिसकी वजह से शुरुआती भ्रम में अनूप को हिरासत में ले लिया गया था। SP सिटी अभिनव त्यागी ने बताया कि जांच में जिन लोगों की भूमिका सामने आई है, उनकी तलाश चल रही है।
संबंधित विषय:
Updated on:
03 Feb 2026 12:55 pm
Published on:
03 Feb 2026 12:55 pm
