scriptलड़के को महंगा पड़ा वीडियो देखकर बाल सीधा करना, हुई दर्दनाक मौत | boy died trying to copy YouTube video in Kerala | Patrika News
समाचार

लड़के को महंगा पड़ा वीडियो देखकर बाल सीधा करना, हुई दर्दनाक मौत

सोशल मीडिया पर वायरल होने वाले वीडियो में कई प्रकार की ट्रिक बताई जाती है। इन खतरनाक वीडियो की नकल करना काफी महंगा साबित है।

Mar 25, 2021 / 08:46 am

Shaitan Prajapat

boy died

boy died

नई दिल्ली। सोशल मीडिया पर कई प्रकार के वीडियो वायरल होते रहते हैं। इन वीडियो में आपको खतरनाक स्टंट से लेकर कई प्रकार की ट्रिक बताई जाती है। यह वीडियो एक्सपर्ट की देखरेख में शूट किया जाता है। सबसे खास बात इसको शूट करने से पहले कई दिनों तक इसकी प्रैक्टिस करते हैं। इस तरह के वीडियो आए दिन वायरल होते रहते हैं और हर किसी को पसंद आते हैं। कुछ लोग इन वीडियो को देखकर कॉपी करने की कोशिश करते हैं। विशेष रूप से बच्चे इनके खतरनाक के बारे में अनजान रहते है। इन डेंजरस वीडियो की नकल करना कई बार काफी महंगा साबित होता है। इन खतरनाक वीडियो की नकल करने के दौरान जरा सी लापरवाही किसी भी जान ले सकती है। एक ऐसा ही मामला केरल की राजधानी तिरुवनन्तपुरम से सामने आया है।

यह भी पढ़े :— इस शहर में डर के साये में जीते हैं लोग, हर पल मडराती रहती है मौत

बालों को सीधा करने चक्कर में खुद को लगाई आग
केरल के तिरुवनंतपुरम में एक लड़के ने यूट्यूब वीडियो की नकल करने की कोशिश की, जिसके कारण अपनी जान चली गई। पुलिस के अनुसार यह घटना तिरुवनंतपुरम के वेंगनूर की है। यहां पर 12 वर्षीय लड़के ने एक यूट्यूब वीडियो की नकल करने की कोशिश कर रहा था। वह बाल सीधे करने का वीडियो देखकर उसने मिट्टी का तेल खुद बालों में डाल लिया। इसके बाद उसने माचिस जलाकर आग लगा ली। इस हादसे में वह बुरी तरह जल गया और उसकी ददर्दनाक मौत हो गई।

सोशल मीडिया का आदी था लड़का
पुलिस के मुताबिक, मृतक का नाम शिवनारायण है और वह 7वीं क्लास में पढ़ने वाला है। मंगलवार के दिन उसने कथित रूप से अपने बालों पर मिट्टी का तेल छिड़ककर माचिल की तीली जलाकर बालों को सीधा करने की नकल कर रहा था। इस हादस में वह बुरी तरह से जुलस गया। इस घटना के बाद उसे अस्पताल ले जाया गया। ईलाज के दौरान बुधवार को उसकी मौत हो गई है। इस घटना के समय घर पर केवल उसकी दादी ही मौजूद थी। पुलिस ने बताया लड़का सोशल मीडिया का आदी था। उसके इस घटना को बाथरूम में अंजाम दिया।

किसी की वीडियो ना करें नकल
पाठकों से हमारी अपील है कि सोशल मीडिया पर वायरल होने वाले किसी भी वीडियो की नकल करने की ना करें। क्योंकि ये वीडियो एक्सपर्ट की देखरेख में शूट किया जा है। इस दौरान कई प्रकार की सावधानी भी बरती जाती है। ऐसे वीडियो को घर पर या अकेले में ना दोहराए। ऐसा करने से खुद का जान के साथ खिलवाड़ करना होता है। हादसे में किसी भी जान जा सकती है।

Home / News Bulletin / लड़के को महंगा पड़ा वीडियो देखकर बाल सीधा करना, हुई दर्दनाक मौत

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो