scriptनौतपा का पहला दिन: सड़क पर गर्मी का लॉकडाउन | Patrika News
समाचार

नौतपा का पहला दिन: सड़क पर गर्मी का लॉकडाउन

नौतपा के पहले दिन सूर्यदेव जमकर तपे। आसमान से मानो दिनभर अंगारे बरसते रहे। सुबह आठ बजे से सूरज की तपिश सताने लगी। प्रचंड गर्मी ने दोपहर में सड़क पर लॉकडाउन लगा दिया। लू के थपेड़ों से शरीर झुलसता रहा। लोग घडों व ऑफिस में कैद रहे। शहर में शनिवार को अधिकतम तापमान 44.8 व न्यूनतम 29.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पंखें और कूलर हांफने लगे हैं।

भीलवाड़ाMay 25, 2024 / 09:31 pm

Akash Mathur

भीलवाड़ा. नौतपा के पहले दिन सूर्यदेव जमकर तपे। आसमान से मानो दिनभर अंगारे बरसते रहे। सुबह आठ बजे से सूरज की तपिश सताने लगी। प्रचंड गर्मी ने दोपहर में सड़क पर लॉकडाउन लगा दिया। लू के थपेड़ों से शरीर झुलसता रहा। लोग घडों व ऑफिस में कैद रहे। शहर में शनिवार को अधिकतम तापमान 44.8 व न्यूनतम 29.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पंखें और कूलर हांफने लगे हैं। सांझ ढलने के बाद भी गर्म हवा परेशान करती रही। रातें भी गर्म रही।
यह है गर्माहट बढ़ने का कारण

मौसम विभाग और पर्यावरण विशेषज्ञों की मानें तो सोलर रेडिएशन लगातार बढ़ रहा है। इसके चलते गर्माहट बनी हुई है। मानसून के केरल पहुंचने और आगे बढ़ने तक गर्मी से राहत की उम्मीद नहीं है।
हीटवेव से ऐसे बचें

– दिन मे 11 से 4 बजे के बीच घर से निकलने से बचें।

– दिन में लगभग 7-8 लीटर पानी और जूस का इस्तेमाल करें।

– हल्के और सूती कपड़े पहनें।
– हल्का व्यायाम करें और अधिक श्रम वाले कार्यों से बचें।

– लू लगने पर पलाश पुष्प युक्त पानी से स्नान करें।

– मसालेदार और तले खाद्य पदार्थ का सेवन नहीं करें।
– चाय, कॉफी, गर्म सूप जैसी चीजों के इस्तेमाल से बचें।

– शराब, कॉफी और एनर्जी ड्रिंक्स से बचें।

– लंबे समय तक धूप में काम करने से बीमार हो सकते हैं।
– गर्मी से बचने के लिए छायादार स्थान पर रहें। निर्जलीकरण से बचें,

….

10 दिन का तापमान

तारीख अधिकतम न्यूनतम

16 मई 43.3 25.9 डिग्री

17 मई 43.9 26.4 डिग्री
18 मई 43.4 31.3 डिग्री

19 मई 45.3 28 डिग्री

20 मई 43.2 27.4 डिग्री

21 मई 44 27.7 डिग्री

22 मई 44.9 27.7 डिग्री

23 मई 46 31.7 डिग्री
24 मई 45.5 30.6 डिग्री

25 मई 44.8 29.8 डिग्री

(पारा डिग्री सेल्सियस में)

Hindi News/ News Bulletin / नौतपा का पहला दिन: सड़क पर गर्मी का लॉकडाउन

ट्रेंडिंग वीडियो