
Oplus_131072
रामगंजमंडी. कोटूदा से भोपाल को जोड़ने वाले राजमार्ग 9 में अंडरपास निर्माण कार्य मार्च माह के अंत तक पूर्ण होने की उम्मीद है। इसके बाद लंबी दूरी तय करके जाने वाले वाहनों को सुगम राह मिलेगी। करीब 20 साल से रेलवे फाटक बंद होने से आधा दर्जन गांवों के लोगों को खेतों में जाने के लिए भी लंबी दूरी तय नहीं करनी पड़ेगी। कोटूदा से भोपाल को जोड़ने वाले इस स्टेट हाइवे को दर्जा करीब 20 साल पहले सरकार ने दे दिया, लेकिन मार्ग में आने वाले वाहनों की निर्बाध निकासी में रेलवे फाटक बंद होने से दोनों हिस्सों से आवाजाही बंद होने की बात को पूरी तरह से नजर अंदाज करके रखा गया।
पांच मीटर चौड़ा, बारह फीट ऊंचा
अंडरपास के एक मोखे की चौड़ाई पांच फीट और ऊंचाई बारह फीट होगी। ऐसे में भारी वाहनों की आवाजाही यहां दो लेन के हिसाब से हो जाएगी।
दो बार सड़क बनी अब फिर बनानी होगी
राजमार्ग 9 पर अंडरपास निर्माण होने के निर्माण विभाग को अंडरपास के दोनों हिस्सों मेें क्षतिग्रस्त सड़क को सुधारना पड़ेगा। हालांकि निर्माण विभाग 20 साल की अवधि में दो बार बिना आवागमन वाले राज्य मार्ग के करीब दो किलोमीटर हिस्से में सड़क निर्माण करवा चुका है।
यह होगा राज्यमार्ग रूट
कोटूदा से रावतभाटा होकर चेचट वहां से मोडक होकर खैराबाद बायपास से यह सड़क राजस्थान की सीमा के अंतिम गाव उन्डवा पहुंचेगी। वहां से धरनावद सड़क मार्ग से होकर झालावाड जिले की सरहद वाले झालावाड रोड पहुंचेगा, जहां से भोपाल जाने वाला मार्ग इससे जुड़ जाएगा।
दिसंबर 2023 में शुरू हुआ था निर्माण कार्य
वर्ष 2023 के दिसंबर माह में निर्माण विभाग ने 10 करोड़ रुपए जमा कराए। जिसमें अंडरपास रेलवे लाइन के बीच में डालना, रेल लाइन के दोनों हिस्सों में एप्रोच सड़क का निर्माण रेलवे सवेदक द्वारा करवाया जाना था। कार्य की समय सीमा मार्च 2026 है, जिसमें पूर्ण होने की संभावना है।
- अभी रामगंजमंडी हिस्से वाली सड़क ठीक है। नया निर्माण करवाने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
- आर के मीना, अधिशासी अभियंता
Published on:
03 Feb 2026 06:48 pm

बड़ी खबरें
View Allसमाचार
ट्रेंडिंग
