scriptशादी की सालगिरह के दो दिन पहले ट्रेन के सामने कूदा पति, पत्नी पर लगे ये आरोप | husband suicide jump in front of train | Patrika News
इंदौर

शादी की सालगिरह के दो दिन पहले ट्रेन के सामने कूदा पति, पत्नी पर लगे ये आरोप

शादी की पहली सालगिरह के दो दिन पहले ट्रेन के सामने कूदकर पति ने जान दे दी।

इंदौरJun 14, 2019 / 02:25 pm

हुसैन अली

train

शादी की सालगिरह के दो दिन पहले ट्रेन के सामने कूदा पति, पत्नी पर लगे ये आरोप

इंदौर. शादी की पहली सालगिरह के दो दिन पहले ट्रेन के सामने कूदकर पति ने जान दे दी। पत्नी से विवाद के बाद वह घर से निकला था। चंदन नगर के लाबरिया भेरू निवासी धीरज शर्मा (40) ने बुधवार को बाणगंगा इलाके में रेल के सामने कूदकर आत्महत्या कर ली। उसके पास मिले दस्तावेजों के जरिए पुलिस ने परिवार से संपर्क किया।
must read : एमआईसी सदस्य को चांटा मारा, कांग्रेस नेताओं पर एफआईआर, अब हुआ ये…

बहन रंजीता शर्मा ने बताया, हम पांच बहन व दो भाई हैं। धीरज का पहली पत्नी से काफी समय पहले तलाक हो गया। वह परिवार से अलग रहता था। उसके मकान मालिक ने दूसरी शादी के लिए सपना निवासी द्वारकापुरी से मिलवाया। सपना की भी ये दूसरी शादी थी। उसकी एक छह साल की बेटी भी है। 14जून 2018 को सपना व धीरज की शादी हुई थी। नीचे मंजिल पर धीरज रहता था, वहीं पहली मंजिल पर बड़ा भाई सुधांशु रहता है। आरोप है, शादी के कुछ दिन बाद ही सपना अलग रहने के लिए जिद करने लगी। इसे लेकर आए दिन दोनों के बीच विवाद होता। पत्नी ना तो भाई से बात करने देती ना बहनों से। तीन चार दिन से दोनों के बीच विवाद हो रहे थे।
must read : कोलकाता की घटना का विरोध, स्ट्रेचर पर तड़पते रहे मरीज, डॉक्टर मुंह फेर कर चले गए

मंगलवार को एक परिचित को गाड़ी देने की बात पर सपना ने धीरज से विवाद शुरू कर दिया। रातभर दोनों का विवाद चला। बुधवार सुबह 5 बजे धीरज गुस्से में घर से निकल गया। भाई व बहन उसे फोन लगाते रहे, लेकिन वह बंद था। रात 8 बजे पुलिस से घटना का पता चला। विवाद के चलते सपना तीन-चार बार चंदन नगर थाने पर भी शिकायत कर चुकी है। मंगलवार को भी वह थाने गई थी। उसके परिजन भी दबाव बनाते थे। बाणगंगा पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू की है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो