
आयुष्मान कार्ड शत प्रतिशत बनवाने कलेक्टर ने दिए निर्देश
शहडोल. कलेक्टर कार्यालय के विराट सभागार में सोमवार को समयावधि पत्रों की समीक्षा करते हुए कलेक्टर तरुण भटनागर ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिले में संचालित आंगनबाड़ी केंद्रों और विद्यालय जो खराब स्थिति में हैं, वहां बारिश के मौसम को दृष्टिगत रखते हुए बच्चों को न बैठाया जाए। उन्होंने अनुविभागीय अधिकारी राजस्व, तहसीलदार व संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि स्कूलों व आंगनबाड़ी केंद्रों का निरीक्षण करें तथा जर्जर स्थिति वाले स्कूलों एवं आंगनबाड़ी केंद्रों को चिन्हित कर मरम्मत के कार्य कराना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि जिले में राजस्व सेवा अभियान के तहत राजस्व प्रकरणों नामांतरण, बंटवारा, सीमांकन जैसे अन्य राजस्व प्रकरणों का निराकरण प्राथमिकता के साथ कराए जाएं। कलेक्टर ने शिक्षा विभाग, जनजातीय कार्य विभाग, उच्च शिक्षा विभाग, जल संसाधन विभाग, नगरीय निकाय, चिकित्सा विभाग सहित अन्य विभागों में सीएम हेल्पलाइन, न्यायालय के लंबित प्रकरणों की समीक्षा की तथा निर्देश दिए कि विभागीय अधिकारी लंबित प्रकरणों का निराकरण कराकर ग्रेंडिंग सुधार करें। कलेक्टर ने कहा कि सीएम हेल्पलाइन के लंबित प्रकरण कोई भी अनअटैंडट न रहें। कलेक्टर ने कहा कि ई-केवाईसी, जाति प्रमाण पत्र, आयुष्मान कार्ड पात्र लोगों के शत-प्रतिशत बनवाने अनुविभागीय अधिकारी राजस्व जिम्मेदारी के साथ कार्य कराना सुनिश्चित करें। बैठक में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत राजेश जैन, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व अरविंद शाह, नरेंद्र सिंह धुर्वे, अमृता गर्ग मौजूद रहे।
Published on:
16 Jul 2024 12:14 pm

बड़ी खबरें
View Allसमाचार
ट्रेंडिंग
