scriptचार पहिया वाहन खरीदी-बिक्री के नाम पर आधा दर्जन से अधिक लोगों के साथ हुई लाखों की ठगी | Patrika News
समाचार

चार पहिया वाहन खरीदी-बिक्री के नाम पर आधा दर्जन से अधिक लोगों के साथ हुई लाखों की ठगी

संचालक के खिलाफ मामला दर्ज कर तलाश में जुटी पुलिसडिंडौरी. कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत जिला मुख्यालय के सुबखार में संचालित स्काई मोटर्स के संचालक ने चार पहिया वाहन की खरीदी बिक्री के नाम पर कई लोगों से लाखों रुपए की धोखाधड़ी की है। पीडि़तों की शिकायत पर पुलिस ने संचालक गगन ङ्क्षसह राजपूत निवासी सुबखार […]

डिंडोरीJun 05, 2024 / 12:22 pm

Prateek Kohre

संचालक के खिलाफ मामला दर्ज कर तलाश में जुटी पुलिस
डिंडौरी. कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत जिला मुख्यालय के सुबखार में संचालित स्काई मोटर्स के संचालक ने चार पहिया वाहन की खरीदी बिक्री के नाम पर कई लोगों से लाखों रुपए की धोखाधड़ी की है। पीडि़तों की शिकायत पर पुलिस ने संचालक गगन ङ्क्षसह राजपूत निवासी सुबखार के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर जांच में लिया है। पुलिस ने बताया कि धोखाधड़ी का शिकार हुए आलोक साहू निवासी परसवाह, संदीप साहू, दीपेंद्र सिंह, विजय सिंद्राम, नंदकिशोर राव, प्रकाश कुमार अहिरवार, देवसिंह राजपूत निवासी डुंगरिया ने लिखित शिकायत करते हुए बताया कि गगन सिंह राजपूत छलपूर्वक पुराने वाहनों की खरीदी बिक्री के नाम पर धोखाधड़ी की है। पीडित आलोक साहू ने बताया कि गगन सिंह राजपूत 27 जुलाई 2023 को चार पहिया वाहन क्रमांक एमपी 53 जीए 3598 कीमत 7 लाख रुपए में खरीदा था। दो किश्तो में वाहन का पैसा दिया था। जिसमें 100 रुपए के 5 स्टाम्प पेपर मे लिखा पढ़ी किया था। गाड़ी खरीदते समय गगन सिंह ने बताया था कि वाहन में किसी प्रकार की फायनेंस व किश्त बकाया नहीं है, वाहन भार मुक्त एवं विवाद मुक्त है। जिसकी एनओसी प्राप्त कर वह गाड़ी का ट्रांसफर करा देगा। यह बात स्टांप अनुबंध पत्र में लिखकर भी दिया था, लेकिन काफी दिन बीत जाने के बाद भी ट्रांसफर नहीं कराया था। वहीं 2 लाख रुपए वापस भी कर दिया। मई में प्राइवेट फाइनेंस कंपनी के लोग आकर बोले के वाहन का किश्त तीन महीने से भुगतान नहीं हुआ है, और वाहन को अपने साथ ले जाने लगे। कंपनी के लोगों को दो किश्त में 35320 रुपए का भुगतान किया गया, इसके बाद भी 498548 रुपए का किश्त शेष होना बताया गया। वहीं जब इस सबंध में पीडि़त ने जहां से वाहन खरीदा था वहां के मालिक से संपर्क करना चाहा तो संपर्क नहीं हुआ, साथ ही दुकान भी बंद मिला।
अन्य लोगों से भी की धोखाधड़ी
पीडि़त आलोक साहू ने बताया कि गगन सिंह राजपूत कई लोगो के साथ वाहनों की खिरीदी बिक्री के नाम पर धोखाधड़ी की है। गाडासरई निवासी संदीप साहू ने बताया कि उसने वाहन क्रमांक एमपी 52 जीए 0738 को गगन सिंह राजपूत को 420000 रुपए में बेचा था। गगन सिंह ने कहा था कि गाड़ी बिकने के बाद पैसा दूंगा, लेकिन वाहन बेचने के बाद भी पैसा नहीं दिया। संपर्क करने पर मोबाइल बंद है। इसी प्रकार विजय सिंद्राम के साथ 105000 रुपए, नंदकिशोर राव के साथ 2 लाख 20 हजार रुपए, प्रकाश कुमार अहिरवार के साथ वाहन खरीदी बिक्री के नाम पर 490000 रुपए एवं देवसिंह राजपूत से वाहन खरीदी के नाम पर 180000 रुपएकी धोखाधड़ी किया है। धोखाधड़ी का शिकार हुए लोगों की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर तलाश में जुट गई है।

Hindi News/ News Bulletin / चार पहिया वाहन खरीदी-बिक्री के नाम पर आधा दर्जन से अधिक लोगों के साथ हुई लाखों की ठगी

ट्रेंडिंग वीडियो