
NRI Vinod Choudhary and Borgo San Giacomo
NRI Special : Vinod Chaudhary of Alwar, Rajasthan is contesting elections in Italy : भारत से बाहर भी एक आत्मीय भारत है और यह भौागोलिक भारत से एकदम अलग है। प्रवासी भारतीय भी विदेशों में सक्रिय हैं। इन देशों में एक नाम इटली का भी है, जहां प्रवासी भारतीयों ( NRI ) ने देश का नाम रोशन किया है।
भारत के राजस्थान के अलवर जिले के विनोद चौधरी ( Vinod Chaudhary) इटली की राजनीति में सक्रिय हैं। वे इस बार इटली में बोर्गो सान जियाकोमो ( Borgo San Giacomo) के नगर पालिका के चुनावी मैदान में हैं। विनोद चौधरी ने सीधे इटली से बात की। पेश है उनसे एक्सक्लूसिव बातचीत :
विनोद चौधरी के शब्दों में,मैं जन्म से भारतीय हूं। मेरी कर्मभूमि इटली है। सन 1992 से बोर्गो सान जियाकोमो मेरा घर है। मैं पिछले तेरह बरसों से इसी नगर पालिका के माध्यम से बुजुर्गों की सेवा में, स्वयंसेवी के रूप में समर्पित रहा हूं। मेरे सह नागरिकों का जीवन सदा जीवंत बना रहे, इस उद्देश्य से चुनाव के मैदान में उतरा हूं। यहां 8-9 जून को मतदान है।
उन्होंने एक सवाल के जवाब में कहा कि मैं भारत भूमि, भारतीय संस्कृति और मूल्यों के साथ राजनीति में आया हूं और विदेश में भी अपनी भूमि के संस्कार जी रहा हूं। सेवा ही कर्म है और सेवा की भावना से ही चुनाव के मैदान में हूं।
विनोद चौधरी ने बताया, बोर्गो सान जियाकोमो इटली में है। यह बोर्गो सान (सीआर), कैस्टेलविस्कोनी (सीआर), ओर्ज़िनुओवी, क्विंज़ानो डी'ओग्लियो, सैन पाओलो, वेरोलानुओवा, वेरोलावेचिया व विलाचियारा क्षेत्र है। आइए जरा जानें :
कुल 29 किमी2 (11 वर्ग मील)
ऊंचाई 74 मीटर (243 फीट)
जनसंख्या (2011)
• कुल 5,554
• घनत्व 190/किमी (500/वर्ग मील)
डेमोनिम गैबियानेसी
समय क्षेत्र UTC+1 (CET)
संरक्षक संत सेंट जेम्स द मेयरे
संत दिवस 25 जुलाई
वेबसाइट आधिकारिक वेबसाइट
बोर्गो सान जियाकोमो (ब्रेशियन: बोर्ग सैन जियाकोमो) लोम्बार्डी में ब्रेशिया प्रांत में एक कम्यून है।
Updated on:
09 May 2024 03:00 pm
Published on:
09 May 2024 02:59 pm

बड़ी खबरें
View Allसमाचार
ट्रेंडिंग
