25 जनवरी 2026,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सवा सौ साल पहले मिले बुद्ध से जुड़े दुर्लभ रत्न अब होंगे नीलाम

ऐतिहासिक धरोहरः अस्थि-अवशेष के साथ मिले रत्नों को माना जा रहा असाधारण हांगकांग. बुद्ध के पार्थिव अवशेषों से जुड़ी लगभग 1800 दुर्लभ रत्नों की एक ऐतिहासिक धरोहर बुधवार को हांगकांग स्थित सोथबीज नीलामी घर में नीलामी के लिए प्रस्तुत की जाएगी। यह संग्रह पिछले 125 वर्षों से ब्रिटेन के एक निजी संग्रह में सुरक्षित था, […]

2 min read
Google source verification

जयपुर

image

Nitin Kumar

May 08, 2025

ऐतिहासिक धरोहरः अस्थि-अवशेष के साथ मिले रत्नों को माना जा रहा असाधारण

हांगकांग. बुद्ध के पार्थिव अवशेषों से जुड़ी लगभग 1800 दुर्लभ रत्नों की एक ऐतिहासिक धरोहर बुधवार को हांगकांग स्थित सोथबीज नीलामी घर में नीलामी के लिए प्रस्तुत की जाएगी। यह संग्रह पिछले 125 वर्षों से ब्रिटेन के एक निजी संग्रह में सुरक्षित था, और अब इसे आधुनिक युग की सबसे अद्भुत और असाधारण पुरातात्विक खोजों में से एक माना जा रहा है।

1898 की खुदाई से जुड़े तथ्य

यह रत्नावली सन् 1898 में उत्तर प्रदेश के पिपरहवा (लुंबिनी के पास) स्थित एक स्तूप की खुदाई के दौरान अंग्रेज प्रबंधक विलियम क्लैक्सटन पेप्पे द्वारा खोजी गई थी। ईंटों से बने एक गुप्त कक्ष में हजारों मोती, रूबी, पुखराज, नीलम और सुनहरे पत्रों के साथ-साथ एक कलश में संरक्षित अस्थि-अवशेष भी मिले थे, जिस पर बुद्ध से संबंधित शिलालेख था। इसे लगभग 2000 वर्ष पुराना माना गया। इन अस्थियों को बाद में थाईलैंड, श्रीलंका और म्यांमार जैसे देशों को सौंप दिया गया, जहां आज भी उन्हें श्रद्धा से पूजा जाता है। वहीं कुछ रत्न और वस्तुएं पेप्पे परिवार के पास रह गईं, जिन्हें अब नीलाम किया जा रहा है।

नीलामी के लिए प्रस्तावित वस्तुएं

1800 से अधिक बहुमूल्य रत्न, जिनमें मोती, रूबी, नीलम, पुखराज शामिल

कलात्मक स्वर्णपत्र और स्तूप से प्राप्त अन्य सजावटी धरोहरें

नीलामी बनाम नैतिकता

इन पवित्र धरोहरों की नीलामी को लेकर अनेक सवाल खड़े हो रहे हैं। क्या बुद्ध से जुड़ी वस्तुओं को कमोडिटी के तौर पर बेचा जाना उचित है? क्या इसे उपनिवेशवाद की निरंतरता नहीं माना जाना चाहिए? विशेषज्ञों का मानना है कि यह भारत की सांस्कृतिक आत्मा का एक अंश है, जिसकी नीलामी राष्ट्र के अपमान की तरह है। बौद्ध धर्म के अध्ययनकर्ताओं का मत है कि रत्नों को अस्थियों से अलग नहीं किया जा सकता क्योंकि इन्हें बुद्ध के अवशेषों के साथ ही पूजा जाता रहा है।

1898 से अब तक की प्रमुख घटनाएं

1898: पिपरहवा में स्तूप की खुदाई

1900: अस्थियां भारतीय संग्रहालय को सौंपी गईं

2013: विलियम पेप्पे की चौथी पीढ़ी को मिली धरोहर

2023: मेट म्यूजियम, न्यूयॉर्क में प्रदर्शनी

2025: सोथबीज में नीलामी की प्रक्रिया