scriptSaptahik Rashifal (2 June to 8 June):  नए सप्ताह में 5 राशियों के घर खुशियां, नौकरी व्यापार में होगी तरक्की, साप्ताहिक राशिफल में जानें भविष्य | Saptahik Rashifal 2 June to 8 June 2024 mangal rashi parivartan In new week 5 zodiac signs will be happy know future in weekly horoscope | Patrika News
समाचार

Saptahik Rashifal (2 June to 8 June):  नए सप्ताह में 5 राशियों के घर खुशियां, नौकरी व्यापार में होगी तरक्की, साप्ताहिक राशिफल में जानें भविष्य

Saptahik Rashifal 2 June to 8 June 2024: जून का पहला सप्ताह बेहद महत्वपूर्ण है। 1 जून को मंगल का राशि परिवर्तन हो रहा है। इसका सभी राशियों पर असर पड़ेगा, तुला से मीन तक की राशियों के लिए कैसा रहेगा, 2 से 8 जून का सप्ताह जानने के लिए पढ़ें साप्ताहिक राशिफल (weekly horoscope)…

भोपालJun 08, 2024 / 06:27 pm

Pravin Pandey

Saptahik Rashifal 2 June to 8 June 2024

साप्ताहिक राशिफल 2 से 8 जून 2024

तुला साप्ताहिक राशिफल (Saptahik Rashifal Tula)

करियर और आर्थिक जीवनः 2 जून से 8 जून के सप्ताह में तुला राशि वाले कार्यक्षेत्र में बदलाव को लेकर प्रयास करेंगे। लोग आपसे सलाह लेंगे। इस सप्ताह तुला राशि वाले गंभीर विषयों पर शोध कार्य शुरू कर सकते हैं। आपकी जानने की प्रवृत्ति भविष्य में लाभ देगी। इस समय तुला राशि वाले शत्रु पर हावी रहेंगे। अधिकारी तुला राशि वालों की प्रशंसा करेंगे। माता-पिता का समर्थन मिलेगा, गूढ़ विद्याओं में रूचि रहेगी। ज्योतिष, दर्शन और तंत्र-मंत्र जैसे क्षेत्रों में रूझान बढ़ेगा। रविवार से मंगलवार तक का समय काफी शुभ रहेगा। आपको काफी गंभीर होकर अपनी भविष्य की योजना बनानी होगी। आपके खर्चे अचानक से बढ़ सकते हैं।
पारिवारिक जीवनः जून के पहले सप्ताह में तुला राशि वालों की दिनचर्या अव्यवस्थित हो सकती है। लोगों को अपनी कमी न बताएं। कुछ लोग आपका मजाक बना सकते हैं. परिवार के कुछ लोग आपसे ईर्ष्या करेंगे। विवादित मामलों पर टिप्पणी न दें। इस समय आप जितना शांत रहेंगे, उतना आपके लिए समय हितकर रहेगा।
सेहतः महिलाओं को स्वास्थ्य समस्या हो सकती है। बुधवार से शनिवार तक का समय नकारात्मक हो सकता है। प्रत्येक दिन हनुमान चालीसा का पाठ करें और लाल चंदन वाले जल से शिवजी का अभिषेक करें।

वृश्चिक साप्ताहिक राशिफल (Saptahik Rashifal Vrishchik)

करियर और आर्थिक जीवनः आपकी राशि वृश्चिक है तो इस सप्ताह आप परिस्थितियों का अच्छा उपयोग करने का प्रयास करेंगे। कार्यक्षेत्र में छवि सुधरेगी। उच्च शिक्षा के लिए 2 जून से 8 जून का सप्ताह काफी महत्वपूर्ण है। व्यावसायिक शिक्षा ले रहे जातकों को अचानक जॉब के मौके मिल सकते हैं। व्यवसाय में आपका प्रदर्शन बेहतरीन रहेगा। थोक व्यापारियों के लिए सप्ताह काफी अच्छा रहेगा। आपके ग्राहक आपसे संतुष्ट रहेंगे। बुधवार और गुरुवार शुभ दिन रहेंगे।
पारिवारिक जीवनः आप किसी विपरीत जेंडर के व्यक्ति के प्रति आकर्षित रहेंगे। विवाह योग्य किसी परिजन का विवाह तय हो सकता है। जो दंपती फैमिली प्लानिंग की योजना बना रहे हैं उनके लिए सप्ताह शुभ नहीं है। सोशल मीडिया के माध्यम से नए लोग आपसे जुड़ सकते हैं, जहां आपको थोड़ा सावधानी रखनी होगी। अपनी बातें सोच-समझकर ही लोगों को बताएं। कुछ मित्र आपकी आशाओं पर खरे नहीं उतरेंगे। यदि दांपत्य जीवन में कोई कलह हो सकती है। इस सप्ताह आपको थोड़ा धैर्य रखना होगा और शांति बनाए रखना होगा।
सेहतः गर्मी के कारण आपके स्वास्थ्य में गिरावट आ सकती है। जल का सेवन पर्याप्त मात्रा में करें। जून के पहले सप्ताह में पशु-पक्षियों के लिए जल की व्यवस्था जरूर करें।

ये भी पढ़ेंः Weekly Horoscope (2 to 8 June): नए सप्ताह में 4 राशि के लोगों को मिलेगी तरक्की, पद प्रतिष्ठा और धन, साप्ताहिक राशिफल में मेष से कन्या तक जानें अपना भविष्य

धनु साप्ताहिक राशिफल (Saptahik Rashifal Dhanu)

करियर और र्थिक जीवनः जून के पहले सप्ताह में तुला राशि वाले व्यवसाय विस्तार के लिए लोन ले सकते हैं। बुधवार के बाद का समय आपके लिए अच्छा रहेगा।
पारिवारिक जीवनः सप्ताह की शुरुआत आपके लिए शुभ नहीं रहेगी। आपकी राशि धनु है तो जून के पहले सप्ताह में आप समाजसेवा से जुड़े कार्यों में सहभागिता करेंगे। आपका धार्मिक कामों में रूझान बढ़ेगा। जरूरतमंद लोगों के लिए आप काफी कुछ करने की इच्छा रखेंगे। आपके अधिकतर कार्य फोन से हो जाएंगे। जीवनसाथी से सलाह लेकर काम करना शुभ रहेगा। यदि आपका हाल में ही स्थान परिवर्तन हुआ है तो वह रद्द हो सकता है। परिवार में शुभ कार्य हो सकते हैं। पुराने मित्रों से मिलकर आप काफी अच्छा महसूस करेंगे। कुछ लोग आपकी छवि को प्रभावित करने की कोशिश करेंगे। अपनी बातों को सार्वजनिक न करें। स्वभाव में गुस्से और चिड़चिड़ेपन के कारण नजदीकी लोग भी आपसे दूरी बनाएंगे। परिजनों के व्यवहार से आप असंतुष्ट हो सकते हैं। संतान को लेकर आप कुछ तनाव में भी हो सकते हैं। प्रेम संबंधों में मर्यादा का ध्यान अवश्य रखें। रविवार और मंगलवार शुभ नहीं रहेगा।
सेहतः जून के पहले सप्ताह में धनु राशि वालों को माता की सेहत की चिंता रहेगी। यदि जुकाम और नजले की समस्या है तो डॉक्टर को जरूर दिखाएं। श्री संकट नाशक गणपति स्त्रोत का पाठ करें।

मकर साप्ताहिक राशिफल (Saptahik Rashifal Makar Rashi)

करियर और आर्थिक जीवनः मकर साप्ताहिक राशिफल के अनुसार जून का पहला सप्ताह शुरुआत में आपके लिए शुभ रहेगा। आपकी योजना मूर्त रूप लेने लगेगी, जिससे आप काफी प्रसन्न हो सकते हैं। आपकी प्रतिभा की लोग प्रशंसा करेंगे। संतान की उपलब्धियों से मन प्रसन्न रहेगा। युवाओं की करियर संबंधी किसी समस्या का समाधान होगा। रविवार और शुक्रवार शुभ दिन रहेगा। व्यवसाय में विस्तार को लेकर आप थोड़े भावुक हो सकते हैं और भावुक होना इस सप्ताह बिल्कुल ठीक नहीं है।
पारिवारिक जीवनः प्रेम विवाह को लेकर नए सप्ताह में मकर राशि वालों के परिवार के लोग सहयोगी बनेंगे। तीर्थ यात्राओं को लेकर घर में चर्चा होगी। रविवार को आप कहीं घूमने भी जा सकते हैं। जीवनसाथी के साथ आप सिनेमा और डिनर आदि के लिए बाहर जाने का विचार बना सकते हैं। दूसरों के मामलों में टांग अड़ाने से आपके सम्मान में कमी होगी। अनावश्यक अफवाहों के कारण आप गलत लोगों पर टिप्पणी कर सकते हैं। धैर्यवान रहें और संयम पूर्वक ही किसी के विषय में कोई बात करें।
सेहतः अपनी दिनचर्या और खानपान को व्यवस्थित रखें। मौसम का प्रतिकूल असर आपकी सेहत पर भी पड़ सकता है। उल्टी-दस्त की शिकायत होने पर सीधे चिकित्सक से संपर्क करें। जल का पर्याप्त मात्रा में सेवन करें। सोमवार और बुधवार शुभ दिन नहीं रहेंगे। हनुमान जी को मंगलवार के दिन चोला चढ़ाएं।
ये भी पढ़ेंः Monthly Horoscope और Aaj Ka Rashifal पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

कुंभ साप्ताहिक राशिफल (Saptahik Rashifal Kumbh Rashi)

करियर और आर्थिक जीवनः सरकारी कार्यों में आपको सफलता मिलेगी। कृषि कार्यों से जुड़े लोगों के लिए सप्ताह शुभ है। व्यापारिक गतिविधियों में आप काफी व्यस्त रहेंगे। महत्वपूर्ण निर्णयों को लेकर आत्मविश्वास से भरे रहेंगे। समाजसेवी कार्यों में आप काफी रुचि लेंगे। प्रशासन से जुड़े लोगों को उच्च पद दिया जा सकता है। दर्शन और अध्यात्म प्रवृत्ति के लोगों से आप मेलजोल बढ़ेगा। सोमवार और मंगलवार काफी अच्छा रहेगा। व्यावसायिक स्थल बदलने का विचार कर सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आपके शत्रु सक्रिय हो सकते हैं। आपको ज्यादा सतर्क होना होगा। खर्च की अधिकता रहेगी, इसीलिए अपने बजट का विशेष ध्यान रखें। सप्ताह के आखिर में आपके खर्च बढ़ सकते हैं। शुक्रवार और शनिवार का दिन कमजोर रहेगा।
पारिवारिक जीवनः आप अपने परिवार की जिम्मेदारियों को लेकर काफी सतर्क रहेंगे। घर में कुछ परिवर्तन करा सकते हैं। प्रेम संबंधों को लेकर ज्यादा परेशान न हों। अपनी व्यक्तिगत बातों को सार्वजनिक न करें। छोटी-छोटी बातों में आप अपना आपा खो सकते हैं।
सेहतः गैस और एसिडिटी से परेशान रोगियों को सेहत का ध्यान रखना चाहिए। वटवृक्ष का एक पत्ता लेकर उसे स्वच्छ कर उस पर सिंदूर से राम लिखकर हनुमान जी के सामने रख दें और ‘राम’ नाम का संकीर्तन करें।

मीन साप्ताहिक राशिफल (Saptahik Rashifal Meen Rashi)

करियर और आर्थिक जीवनः कार्यक्षेत्र में आपको कोई पुरस्कार मिल सकता है। यदि आप किसी सरकारी कान्ट्रेक्ट को लेना चाह रहे हैं तो इसमें आपको सफलता मिल सकती है। आपके संपर्क मजबूत होंगे। नौकरीपेशा लोगों को नई जॉब के ऑफर मिल सकते हैं। सप्ताह मध्य में किसी इन्टरव्यू में सम्मिलित होते हैं, तो आपको सफलता मिलेगी। प्रभावशाली लोगों से आपके सम्पर्क मजबूत होंगे। रविवार, बुधवार और गुरुवार शुभ रहेंगे। धन से जुड़े मामलों को लेकर सावधानी रखें।
पारिवारिक जीवनः आप अपने पारिवारिक जीवन से प्रसन्न रहेंगे। प्रेम संबंधों में नजदीकियां बढ़ेंगी। किसी विवाह योग्य व्यक्ति का विवाह तय हो सकता है। धार्मिक कार्यों में आप रुचि लेंगे। लोग आपसे रुष्ट हो सकते हैं। इसीलिए सोच-समझकर बातचीत करें। विवाह से जुड़े मामलों को लेकर परिवार में असहमति हो सकती है। पड़ोसियों पर ज्यादा भरोसा न करें। अनावश्यक चर्चा में आपका समय बर्बाद होगा। दवाइयों का प्रयोग सावधानी पूर्वक करें। सप्ताह के आखिरी दो दिन काफी नकारात्मक हो सकते हैं।
सेहतः गले में दर्द की शिकायत हो सकती है। हनुमान जी के मंदिर में ध्वजा लगवाएं।

ये भी पढ़ेंः Vakri Shani: 139 दिनों तक वक्री शनि 4 राशियों को देंगे आशीर्वाद, खुशियों से भर जाएगा घर, हो जाएंगे मालामाल

Hindi News/ News Bulletin / Saptahik Rashifal (2 June to 8 June):  नए सप्ताह में 5 राशियों के घर खुशियां, नौकरी व्यापार में होगी तरक्की, साप्ताहिक राशिफल में जानें भविष्य

ट्रेंडिंग वीडियो