कुंभ राशि के लोगों को वक्री शनि के समय भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। इसके चलते जीवन के हर पहलू में सकारात्मक परिणाम पाएंगे। कुंभ राशि वाले जो भी काम कर रहे हैं या फिर जिस काम को आगे बढ़ाने की उम्मीद लगाए हुए हैं, उसमें आपको सफलता मिलेगी। काम के सिलसिले में लंबी यात्रा हो सकती है, ये आरामदायक रहेगी। कार्यक्षेत्र में आपकी छवि एक टीम लीडर के रूप में उभरकर सामने आएगी, जिन लोगों का खुद का व्यापार है उनके लिए यह समय शेयर मार्केट के माध्यम से पैसा कमाने के लिए अच्छा समय रहेगा।