6 दिसंबर 2025,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Vakri Shani Dan: शनि के दंड से राहत के हैं कई उपाय, जब शनि चलें उल्टी चाल तो करें राशि अनुसार दान

Shani Vakri Dan : नवग्रह मंडल में शनि का महत्वपूर्ण स्थान है। शनि देव 29 जून 2024 शनिवार को कुंभ राशि में वक्री हो गए हैं। आमतौर पर शनि की यह दशा लोगों के लिए अच्छी नहीं मानी जाती है। हालांकि मान्यता है कि धैर्य रखने, संयमित रहने और राशि अनुसार दान-दक्षिणा देने से शनि के दंड से राहत मिल जाती है। आइए जानते हैं कि वक्री शनि के समय राशि अनुसार किन चीजों का दान करना चाहिए।

4 min read
Google source verification
shani vakri dan

शनि वक्री दान

मेष राशि

लखनऊ के ज्योतिषाचार्य पं. उमाशंकर मिश्र के अनुसार शनि के वक्री होने पर मेष राशि के जातकों को तिल, चना, घी, और बेलपत्र दान करना चाहिए। इन चीजों का दान शनि के दुष्प्रभाव को कम करने में मदद करता है।

वृषभ राशि

पं. मिश्र के अनुसार शनि वक्री काल में वृषभ राशि के जातकों को सोना, पीला वस्त्र, घी और दूध का दान करना चाहिए। इससे शनि के अशुभ प्रभाव कम होते हैं।

मिथुन राशि

शनि वक्री दशा के अशुभ प्रभावों को कम करने के लिए मिथुन राशि के जातकों को हरा कपूर, घी, पीला फूल और शहद दान करना चाहिए। यह दान करने से मिथुन राशि के लोगों की आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा।

कर्क राशि

वक्री शनि के काल में शनि के अशुभ प्रभाव से बचने के लिए कर्क राशि के जातकों को सरसों का तेल, घी, सफेद वस्त्र, और दही दान करना चाहिए। इससे कर्क राशि के जातकों को सेहत में लाभ मिलेगा और परिवारिक सुख भी बढ़ेगा।

ये भी पढ़ेंः

पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र में शनि बने बलवान, शश राजयोग से 1 साल तक 3 राशियों पर करेंगे धन वर्षा, किस्मत बनेगी दोस्त

सिंह राशि

शनि के अशुभ प्रभाव से बचने के लिए सिंह राशि के जातक को पीतल के बर्तन, अदरक, गुड़ और खाड़ी शक्कर का दान करना चाहिए। इन चीजों के दान से सिंह राशि वालों के व्यापार और कार्यक्षेत्र में असफलता की आशंका कम हो जाएगी।

कन्या राशि

शनि वक्री अवधि में शनि से शुभ फल पाने के लिए कन्या राशि के जातकों को चावल, मूंग दाल, सरसों का तेल और दही दान करना चाहिए। इन चीजों के दान से कन्या राशि के जातकों की शैक्षणिक स्थिति, व्यापार और आर्थिक स्थिति में सुधार होगा।

ये भी पढ़ेंः साढ़े चार महीने इन राशियों पर भारी, वक्री शनि करेंगे लाइफ में बखेड़ा

तुला राशि

शनि से शुभ फल पाने के लिए शनि के उल्टी चाल चलने के समय में तुला राशि के जातकों को सफेद कपड़े, शहद, सोंठ, और गुड़ का दान करना चाहिए। इन चीजों के दान से तुला राशि के जातकों को सामाजिक और संगठनात्मक क्षेत्र में सफलता मिलती है।

संबंधित खबरें

वृश्चिक राशि

शनि के अशुभ प्रभाव को कम करने के लिए शनि के वक्री होने की अवधि में वृश्चिक राशि के जातकों को लौंग, खीर, तिल और शहद का दान करना चाहिए। इससे इनका धार्मिक और आध्यात्मिक पक्ष मजबूत होगा।

धनु राशि

धनु राशि के जातकों को शनि के वक्री गति करने की अवधि में देसी गाय का घी, शक्कर, चना और गुड़ का दान करना चाहिए। यह दान धनु राशि वालों की आर्थिक स्थिति में सुधार लाएगा।

मकर राशि

शनि का अशुभ प्रभाव कम करने के लिए मकर राशि के जातकों को काली उड़द की दाल, तिल, लौंग और शहद का दान करना चाहिए। यह दान मकर राशि वालों के करियर की बाधा दूर कराता है।

ये भी पढ़ेंः

Shani Vakri: कुंभ राशि में आज से 139 दिन शनि चलेंगे उल्टी चाल, इन 5 राशि के लोगों को मिलेगा धन और तरक्की का वरदान

कुंभ राशि

कुंभ शनि की स्वराशि है। इसी में शनि वक्री हो रहे हैं। ऐसे में कुंभ राशि के जातकों को नीलम, घी, गुड़, और शहद दान करना चाहिए। इससे कुंभ राशि के जातकों की सेहत अच्छी होगी।

मीन राशि

शनि के उल्टी चाल चलने के समय मीन राशि के जातकों को चावल, घी, पीले फूल, और खीर का दान करना चाहिए। इससे मीन राशि वालों के मान-सम्मान में वृद्धि होगी।