साल में सबसे अधिक शादियां मई और जून माह में होती है, लेकिन इस समय गुरु और शुक्र अस्त थे। ऐसे में दोनों ही माह में लग्न मुहूर्त नहीं थे। मई की शुरुआत से ही विवाह कार्यों पर विराम लगा था। 2 जून को गुरु उदित हो चुके हैं, जबकि 30 जून को शुक्र का भी उदय हो जाएगा। ऐसे में 3 जुलाई से लग्न मुहूर्तों की शुरुआत हो जाएगी। जुलाई माह में 6 से 10 दिन विवाह के शुभ मुहूर्त रहेंगे, जिसमें मुख्य रूप से 9 जुलाई से 15 जुलाई तक मुख्य 6 विवाह मुहूर्त में जमकर शादियां होगी। इसके बाद 17 जुलाई 2024 को देवशयनी एकादशी के दिन से चातुर्मास शुरू हो जाएगा। इस दिन से देव शुरू हो जाएंगे और 4 माह के लिए मांगलिक कार्यों पर फिर रोक लग जाएगी।