scriptWeekly Horoscope (2 to 8 June): नए सप्ताह में 4 राशि के लोगों को मिलेगी तरक्की, पद प्रतिष्ठा और धन, साप्ताहिक राशिफल में मेष से कन्या तक जानें अपना भविष्य | Weekly Horoscope 2 june to 8 June 2024 saptahik rashifal career job family life In new week 4 zodiac signs will get progress, position, prestige and wealth | Patrika News
राशिफल

Weekly Horoscope (2 to 8 June): नए सप्ताह में 4 राशि के लोगों को मिलेगी तरक्की, पद प्रतिष्ठा और धन, साप्ताहिक राशिफल में मेष से कन्या तक जानें अपना भविष्य

Weekly Horoscope (2 to 8 June): रविवार से शनिवार यानी 2 जून से 8 जून के बीच का सप्ताह राशि परिवर्तन की दृष्टि से महत्वपूर्ण है, 1 जून को ही मंगल राशि परिवर्तन कर चुके रहेंगे। इसका सभी राशियों पर असर पड़ेगा। वहीं ग्रहों की अन्य स्थितियों के कारण जून के पहले सप्ताह में 4 राशि के लोगों को पद प्रतिष्ठा, धन और तरक्की मिलेगी। साप्ताहिक राशिफल में जानें मेष से कन्या तक के लोगों का भविष्य (Saptahik Rashifal)

भोपालMay 30, 2024 / 10:04 pm

Pravin Pandey

Weekly Horoscope 2 june to 8 June 2024

साप्ताहिक राशिफल 2 जून से 8 जून 2024

मेष साप्ताहिक राशिफल 2 जून से 8 जून 2024

करियर और आर्थिक जीवनः रविवार से शुरू हो रहे जून के नए सप्ताह में नया घर खरीदने का विचार कर रहे हैं तो रविवार से शनिवार का सप्ताह आपके लिए शुभ रहेगा। व्यवसाय में आपको काफी व्यवहारिक दृष्टिकोण के साथ काम करना होगा। कार्यक्षेत्र में सहयोगियों के साथ अनावश्यक बात पर वाद-विवाद होने से मन दुखी हो सकता है। सप्ताह के बीच का समय भी आपके लिए अधिक ठीक नहीं है। नकारात्मक प्रवृत्ति के लोगों के कारण कई बार आपकी छवि खराब हो सकती है। सोमवार, मंगलवार और शनिवार शुभ दिन रहेंगे।
पारिवारिक जीवनः मेष साप्ताहिक राशिफल के अनुसार इस सप्ताह मेष राशि वाले काफी अच्छे मूड में रहेंगे। मेष राशि स्वामी मंगल के राशि प्रवेश करने से इस राशि के लोगों का आत्मविश्वास बढ़ेगा। घर का माहौल काफी अच्छा रहेगा। प्रेम संबंधों में निकटता रहेगी। इस राशि के ऊंचे पद पर कार्यरत लोगों की आय बढ़ सकती है। दूसरे भाव पर तीन शुभ ग्रहों का प्रभाव परिवार में आपके वर्चस्व को मजबूत करेगा। धार्मिक कार्यकलापों में आपकी सहभागिता बढ़ने वाली है। प्रभावशाली लोगों का सहयोग मिलेगा। हालांकि 2 जून आपके लिए अधिक शुभ नहीं है। इसलिए अधिकतर मामलों को शांति से निपटाएं। राशि स्वामी मंगल पर शनि की दृष्टि सेहत के लिए अनुकूल नहीं है। आपको क्रोध ज्यादा ही आ सकता है।
सेहतः शरीर में पित्त का प्रकोप बढ़ सकता है। डिहाइड्रेशन और सिरदर्द जैसी परिस्थितियों से बचने के लिए आपको काफी ध्यान देना होगा। रविवार और बुधवार का दिन आपके लिए शुभ नहीं रहेगा। प्रतिदिन गाय को गुड़ और रोटी खिलाएं। हनुमान चालीसा का पाठ करें।

वृषभ साप्ताहिक राशिफल 2 से 8 जून

करियर और आर्थिक जीवनः वृषभ साप्ताहिक राशिफल के अनुसार नए सप्ताह में आप अपने निर्णयों पर अडिग रहेंगे। आपको इसमें सफलता मिलेगी। आपकी मेहनत और योग्यता दोनों में ही वृद्धि होगी। शुभ ग्रहों का राशि पर प्रभाव आपको अच्छी सफलता दिलाएगा। आप अपनी आर्थिक स्थिति को लेकर काफी सजग रहेंगे। इसीलिए आप व्यवसाय में विस्तार को लेकर विशेष रूप से इच्छुक रहेंगे। धन से जुड़ी हुई परेशानियां दूर होंगी। रविवार और शनिवार शुभ रहेगा। कार्यदक्षता में कमी भी आएगी।
पारिवारिक जीवनः नए सप्ताह में वृषभ राशिफल के अनुसार पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। दूर देश में रह रहे मित्रों से शुभ समाचार मिलने के योग बन रहे हैं। धार्मिक मामलों में आप काफी सक्रिय रहेंगे। वैवाहिक जीवन में कुछ परेशानियां आएंगी। आप जीवनसाथी को लेकर कुछ परेशान हो सकते हैं। मंगल अश्विनी नक्षत्र में शनि देव की दृष्टि में रहेंगे, जिसके कारण विदेशी भूमि पर रहे लोगों की परेशानियाँ बढ़ सकती हैं। अपने ऊपर सभी काम की जिम्मेदारियां न लें, इससे आप तनाव में रहेंगे। दूसरों के मामलों में आपको अनावश्यक उलझना पड़ सकता है।
सेहतः बायीं आंख में दर्द की शिकायत हो सकती है। अपनी दिनचर्या को संतुलित रखें और खानपान में पोषक पदार्थों का सेवन जरूर करें। सोमवार और बुधवार का दिन कमजोर रहेगा। शिवलिंग पर जल से अभिषेक करें और तिल, अक्षत अर्पित कर और सफेद चंदन से त्रिपुण्ड लगाएं।
ये भी पढ़ेंः Monthly Horoscope और Daily Horoscope के लिए यहां क्लिक करें

मिथुन साप्ताहिक राशिफल 2 जून से 8 जून

करियर और आर्थिक जीवनः सप्ताह की शुरुआत काफी अच्छी रहेगी। आप अपनी जिम्मेदारियों को अच्छी तरह से निभाएंगे जिससे आपकी प्रशंसा होगी। ऑनलाइन व्यवसाय में आपको बड़ा लाभ हो सकता है। विवादित मामलों को निपटाने में सफलता मिलेगी। कार्यक्षेत्र में लोग आपसे प्रसन्न रहेंगे। धन से जुड़े मामलों को लेकर किसी पर भी ज्यादा विश्वास न करें। निर्माण संबंझी कार्यों में विघ्न आ सकता है। बुधवार और गुरुवार कमजोर दिन हो सकते हैं।
पारिवारिक जीवनः दांपत्य संबंधों में मधुरिमा आएगी। इस सप्ताह नए लक्ष्यों को लेकर आप काफी सक्रिय रहने वाले हैं। लवलाइफ रोमांटिक रहेगी। जीवन में नए प्रेम की शुरुआत हो सकती है। भविष्य में विवाह को लेकर भी योजना बना सकते हैं। विवादित मामलों को अपनी बुद्धिमानी से सुलझा लेंगे। 2 जून से 8 जून के सप्ताह में आप अति भावुकता में आकर निर्णय लेने से बचें। परिवार में आपसी मनमुटाव की संभावना है। विवादित मामलों से दूर रहें। भाइयों से संबंध अच्छे रखें। आपको अपने गुस्से पर नियंत्रण रखना होगा। कानूनी मामलों में आपको किसी भी तरह की लापरवाही नहीं करनी चाहिए। विष्णु सहस्त्रनाम स्तोत्र का प्रतिदिन पाठ करें।

कर्क साप्ताहिक राशिफल 2 जून से 8 जून

करियर और आर्थिक जीवनः रविवार से शनिवार के नए सप्ताह में कर्क राशि वाले करियर को लेकर महत्वपूर्ण निर्णय ले सकते हैं। इस सप्ताह गम्भीर होकर करियर पर विचार करेंगे। योजना बनाकर काम करेंगे तो सफलता मिलेगी। नई तकनीक के प्रयोग को लेकर आप उत्साहित रहेंगे। नौकरीपेशा लोग व्यवसाय को लेकर योजना बना सकते हैं। अपने कौशल विकास को लेकर आप उपयोगी कदम उठा सकते हैं। प्रतियोगी परीक्षाओं के परिणाम आपके पक्ष में हो सकते हैं। विवाह योग्य लोगों को विवाह के उत्तम रिश्ते मिल सकते हैं। सोमवार से गुरुवार तक का समय शुभ रहेगा। पुरानी गलतियों से कार्यक्षेत्र में कठिनाई आ सकती है।
पारिवारिक जीवनः संतान को लेकर कुछ परेशानी हो सकती है। दूसरों के मामलों में हस्तक्षेप करना ठीक नहीं है। ऐसे में विश्वसनीयता कम हो सकती है। पिता की बातों से आप व्यथित होंगे। घर में छोटी-छोटी बातों को लेकर अनावश्यक बहस होगी।
सेहतः पेट में इन्फेक्शन की शिकायत हो सकती है। इसीलिए अपनी खानपान की आदतों पर नियंत्रण रखें। सप्ताह के आखिर में आप कुछ परेशान से हो सकते हैं। मंगलवार और शनिवार को सुंदरकांड का पाठ करें।

सिंह साप्ताहिक राशिफल 2 जून से 8 जून

करियर और आर्थिक जीवनः सिंह साप्ताहिक राशिफल के अनुसार यह सप्ताह कई सारे अनुभव मिलेंगे। कार्यक्षेत्र में आपका वर्चस्व बढ़ेगा। प्रभावशाली लोगों के संपर्क में आएंगे। आप अपनी योग्यताओं को अच्छी तरह सामने ला पाएंगे। यदि किसी प्रतियोगी परीक्षा में शामिल हो रहे हैं तो आपको सफलता मिल सकती है। बैंकिंग और सर्विस क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए यह सप्ताह अच्छा रहेगा। शत्रुओं पर विजय प्राप्त करने में सफलता मिलेगी। आपकी कोई मनोकामना पूरी हो सकती है। शोध कार्यों से जुड़े लोगों के लिए इस सप्ताह के अंतिम तीन दिन काफी सुखद हैं।
पारिवारिक जीवनः सप्ताह की शुरुआत आपके लिए ज्यादा अच्छी नहीं रहेगी। गलत लोगों की संगत आपको नुकसान भी पहुंचा सकती है। किसी से बातचीत के दौरान अपना व्यवहार हमेशा नम्र ही रखें। काम के दबाव के कारण शरीर में थोड़ी थकान रहेगी। किसी प्रतिष्ठित व्यक्ति के साथ आपका झगड़ा हो सकता है, जो लोग आपके साथ रहकर ईर्ष्या भाव रखते हैं ऐसे लोगों से आपकी दूरियां बढ़ सकती है। रविवार और सोमवार शुभ नहीं रहेगा।
सेहतः इस सप्ताह आपको हल्का बुखार और सिरदर्द हो सकता है। सूर्यदेव को लाल चंदन मिश्रित जल से अर्घ्य प्रदान करें।

ये भी पढ़ेंः Ekadashi Vrat Type: कितने प्रकार से कर सकते हैं एकादशी व्रत, जानें कुट्टू का आटा खाएं या नहीं

कन्या साप्ताहिक राशिफल 2 जून से 8 जून

करियर और आर्थिक जीवनः इस सप्ताह कन्या राशि वाले अध्ययन पर ध्यान देंगे। अपनी कार्यशैली में कुछ सुधार करने के लेकर आप लोगों की राय ले सकते हैं। व्यावसायिक रिश्तों में जो गलतफहमी थी वह इस सप्ताह दूर हो जाएगी। आपका भाग्य अचानक से चमक सकता है। आपको प्रसिद्धि मिल सकती है। अपनी योग्यता पर विश्वास रखें। अपनी रुचि के अनुसार काम करने से मानसिक रूप से संतुष्ट रहेंगे। सप्ताह का आखिरी समय आपके लिए अच्छा रहेगा। दिनचर्या में लापरवाही के कारण बड़ा नुकसान हो सकता है। आप कई अच्छे मौकों को गंवा भी सकते हैं। अग्नि और लोहे का प्रयोग सावधानी पूर्वक करें।
पारिवारिक जीवनः आप इस सप्ताह यात्राओं को लेकर उत्साहित रहेंगे। आप नई जानकारियां जुटाने का प्रयास करेंगे। निजी रिश्तों में आपको संभल कर रहना होगा। वैवाहिक संबंधों को लेकर कुछ तनाव रहेगा। विवाह तय करने के लिए भी समय शुभ नहीं है। लोग आपसे झूठ बोल सकते हैं। सामाजिक क्षेत्र से जुड़े लोगों को नए संबंधों को काफी सावधानी रखनी होगी। ऐसे लोगों से दूर रहें जो ज्यादा चापलूसी वाला व्यवहार करते हों। सोमवार और मंगलवार शुभ नहीं रहेगा। हनुमान जी को बूंदी के लड्डू का भोग अर्पित करें।

Hindi News/ Astrology and Spirituality / Horoscope / Weekly Horoscope (2 to 8 June): नए सप्ताह में 4 राशि के लोगों को मिलेगी तरक्की, पद प्रतिष्ठा और धन, साप्ताहिक राशिफल में मेष से कन्या तक जानें अपना भविष्य

ट्रेंडिंग वीडियो