4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बार में पकड़ी गई 34 लाख 90 हजार रुपए की कर चोरी

सागर. शहर की तीन नामी होटलों के बार पर सतना एंटी इवेजन ब्यूरो और राज्य कर अधिकारियों की संयुक्त टीम का सर्वे कार्य गुरुवार को भी जारी रहा। 3 में से एक बार में स्कूटनी कार्य पूरा हुआ और बार संचालक द्वारा 34 लाख 90 हजार रुपए की कर चोरी पकड़ी गई है। वहीं 2 […]

less than 1 minute read
Google source verification

सागर

image

Murari Soni

May 30, 2024

सागर. शहर की तीन नामी होटलों के बार पर सतना एंटी इवेजन ब्यूरो और राज्य कर अधिकारियों की संयुक्त टीम का सर्वे कार्य गुरुवार को भी जारी रहा। 3 में से एक बार में स्कूटनी कार्य पूरा हुआ और बार संचालक द्वारा 34 लाख 90 हजार रुपए की कर चोरी पकड़ी गई है। वहीं 2 अन्य बार में आय-व्यय का लेखा जोखा और आबकारी विभाग के डेटा का मिलान किया जा रहा है। डिप्टी कमिश्नर उमेश त्रिपाठी ने बताया कि पैराडाइज होटल में संचालित डिस्को बार, वंदना होटल के अतिथि बार और फॉर्चून होटल के मून लाइट बार में 3 दिनों से कार्रवाई चल रही है।

गुरुवार को सिर्फ मून लाइट बार में 34 लाख 90 हजार रुपए की कर चोरी मिली है। बार के संचालक कार्तिकेय साहू बताए जा रहे हैं। टीम में शामिल अधिकारियों की मानें तो मून लाइट बार संचालक ने 2023-24 का रिटर्न ही जमा नहीं किया था। 2022-23 में भरे गए रिटर्न में भी कम बिक्री दिखाई गई थी। बार संचालक द्वारा इस दौरान 1-2 करोड़ रुपए की खाद्य सामग्री भी बेची गई। टैक्स व जुर्माना मिलाकर बार संचालक ने पूरी राशि चालान से जमा कराई।

बार के रजिस्टर व अन्य कागजात जब्त हैं, जिसकी जांच की जा रही है। वहीं पैराडाइज और वंदना होटल के बार की जांच अभी पूरी नहीं हुई है। जांच टीम ने दोनों बार में शराब की खपत के डेटा को आबकारी विभाग से मंगाया है, स्कूटनी कार्य पूरा न होने पर जुर्माना तय नहीं किया गया है।

Story Loader