scriptतीन करोड़ खर्च, अब लखनऊ से बुला रहे टीम | Patrika News
समाचार

तीन करोड़ खर्च, अब लखनऊ से बुला रहे टीम

– जलकुंभी निकालने में अफसर-मशीनरी फेल अजमेर. आनासागर झील को जलकुंभी से मुक्त करने के लिए निगम द्वारा नई डीविडिंग मशीन खरीद करने सहित करीब तीन करोड़ रुपये से अधिक खर्च किए जा चुके हैं, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो सका है। अब निगम प्रशासन बायोटेक्निकल प्रक्रिया अपनाने की तैयारी में है। आयुक्त देशलदान चारण […]

अजमेरMay 19, 2024 / 11:52 pm

Dilip

– जलकुंभी निकालने में अफसर-मशीनरी फेल

अजमेर. आनासागर झील को जलकुंभी से मुक्त करने के लिए निगम द्वारा नई डीविडिंग मशीन खरीद करने सहित करीब तीन करोड़ रुपये से अधिक खर्च किए जा चुके हैं, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो सका है। अब निगम प्रशासन बायोटेक्निकल प्रक्रिया अपनाने की तैयारी में है। आयुक्त देशलदान चारण ने बताया कि निगम पर्यावरण विशेषज्ञ कंपनियों के संपर्क में है। इसके बावजूद मानवीय श्रम से जलकुंभी निकाली जा रही है। करीब 11 हजार डंपर जलकुंभी निकाली जा चुकी है। करीब 25 दिन बाद मानसून राजस्थान में दस्तक देगा। आनासागर झील के ओवरफ्लो से जलकुंभी के फैलाव का भी खतरा बढ़ गया है।
बायोटेिक्नल फर्म को न्यौता

नेशनल एन्वायरमेंटल इंजीनियरिंग रिसर्च इंस्टीट्यूट ‘नीरी’ से संबंधित नेशनल बायो टेक्निकल रिसर्च इंस्टीट्यूट (लखनऊ) की टीम को बुलाया गया है। संभवत: इस सप्ताह टीम के आने के बाद प्रयोग किया जा सकता है। मामले में यूपी की एक टीम भी रासायनिक प्रयोग का प्रेजेंटेशन देकर गई थी। जिस पर अभी निर्णय नहीं लिया गया है।
मानवीय श्रम से जलकुंभी का निकास जारी

आयुक्त देशलदान चारण ने बताया कि निगम पर्यावरण विशेषज्ञ कंपनियों के संपर्क में है। इसके बावजूद मानवीय श्रम से जलकुंभी निकाली जा रही है। करीब 11 हजार डंपर जलकुंभी निकाली जा चुकी है। करीब 25 दिन बाद मानसून राजस्थान में दस्तक देगा। आनासागर झील के ओवरफ्लो से जलकुंभी के फैलाव का भी खतरा बढ़ गया है।

Hindi News/ News Bulletin / तीन करोड़ खर्च, अब लखनऊ से बुला रहे टीम

ट्रेंडिंग वीडियो