7 मार्च 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बुजुर्ग ऑटो चालक से मारपीट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने मामला पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया और आरोपियों की तलाश शुरू की।

less than 1 minute read
Google source verification

सागर

image

Rizwan ansari

May 31, 2025

मोतीनगर थाना पुलिस ने दो दिन पहले बुजुर्ग ऑटो चालक से अड़ीबाजी और मारपीट करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार 28 मई को 55 वर्षीय ऑटो चालक इरफान पुत्र अलताफ अहमद ने शिकायत की थी, जिसमें बताया कि रात करीब 2 बजे तिली अस्पताल के पास गल्लामंडी के पास रहने वाला राजकुमार कोरी व उसका बहनोई मिले और बोले कि उनका ऑटो पलट गया है, इसलिए चकराघाट तक छोड़ दो। चकराघाट पहुंचने के बाद दोनों बोले कि ऑटो चालू नहीं हो रहा है तो उन्हें गल्ला मंडी तक छोड़ दो। इरफान ने राजकुमार के ऑटो को टोचिंग कर खुरई रोड स्थित गल्ला मंडी की ओर ले जाना शुरू किया, इसी दौरान फरियादी इरफान ने 250 रुपए किराया मांगा तो दोनों भड़क गए और उल्टा मदद करने वाले ऑटो चालक से शराब पीने के लिए रुपए मांगने लगे। रुपए न देने पर आरोपी राजकुमार ने पत्थर से हमला किया, तो उसके साथी ने भी मारपीट शुरू कर दी। पुलिस ने मामला पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया और आरोपियों की तलाश शुरू की। शुक्रवार को गल्लामंडी के गढ़ौली खुर्द गांव निवासी 19 वर्षीय राजकुमार पुत्र महेश कोरी और उसके साथी ललितपुर जिले के देवरान गांव निवासी 23 वर्षीय इंद्रजीत पुत्र हरिराम कोरी को गिरफ्तार कर लिया।