scriptसरकार चुनने के लिए तपा मतदाता, 42.7 डिग्री तापमान, वोटिंग 65.19 | Patrika News
समाचार

सरकार चुनने के लिए तपा मतदाता, 42.7 डिग्री तापमान, वोटिंग 65.19

सरकार चुनने के लिए तपा मतदाता, 42.7 डिग्री तापमान, वोटिंग 65.19 – सुबह 11.30 बजे से शाम 5.30 बजे तक 40 डिग्री से ज्यादा रहा तापमान सागर. शहर में मतदान के दिन मंगलवार को सुबह से ही धूप के तेवर तीखे रहे। दिनभर राजस्थान से आ रही गर्म हवाओं के थपेड़ों ने लोगों को परेशान […]

सागरMay 08, 2024 / 07:48 pm

प्रवेंद्र तोमर

सरकार चुनने के लिए तपा मतदाता, 42.7 डिग्री तापमान, वोटिंग 65.19

– सुबह 11.30 बजे से शाम 5.30 बजे तक 40 डिग्री से ज्यादा रहा तापमान

सागर. शहर में मतदान के दिन मंगलवार को सुबह से ही धूप के तेवर तीखे रहे। दिनभर राजस्थान से आ रही गर्म हवाओं के थपेड़ों ने लोगों को परेशान कर दिया। शहर का अधिकतम तापमान 42.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जो सीजन का सबसे गर्म दिन था। गर्मी की वजह से लोग घरों से बाहर नहीं निकले। वहीं न्यूनतम तापमान 25.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
सुबह 11 बजे 40 के पार पहुंचा

शहर का तापमान सुबह 11 बजे ही 40 डिग्री के पार पहुंच गया था। शाम को 5.30 बजे भी तापमान 40.2 डिग्री दर्ज किया गया। सुबह से शाम तक गर्मी से राहत नहीं मिली। बाजार में गन्ना रस, शिकंजी आदि पेय पदार्थ से लोगों ने अपनी प्यास बुझाई। मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को भी गर्मी से राहत नहीं मिलेगी। अधिकतम तापमान 44 डिग्री के पार पहुंचने की संभावना है।
9 मई को सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ

मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ झारखंड से पश्चिमी मप्र तक ट्रफ के रूप में सक्रिय है। यह वर्तमान में सकुर्लेशन के रुप में है। साथ ही पूर्वी विदर्भ से लेकर तेलंगाना और दक्षिणी कर्नाटक तक हवाओं में लगातार बदलाव जारी है। इससे प्रदेश में मौसम बदल रहा है। अगले दो से तीन दिन ऐसा बदलाव जारी रहेगा। वहीं, 9 मई से एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। 9 मई तक तापमान में लगातार वृद्धि देखने को मिलेगी।
ऐसी रही दिनभर पारे की चाल

सुबह 5.30 बजे – 29.0

सुबह 8.30 बजे – 34.2

सुबह 11.30 बजे- 40.4

दोपहर 2.30 बजे – 42.4

शाम 5.30 बजे – 40.2
(नोट-तापमान डिग्री सेल्सियस में है)

चुनाव ड्यूटी में लगे कर्मचारियों को मिला सड़ा और इल्ली वाला दूषित खाना

शहर के मतदान केंद्रों पर चुनाव ड्यूटी में लगे कर्मचारियों को नगर निगम की लापरवाही का सामना करना पड़ा। मतदान की पूर्व संध्या पर जहां कई केंद्रों पर कर्मचारियों को खाना नहीं पहुंचाया गया वहीं सुबह जब खाना पहुंचा तो दूषित भेजा गया। कर्मचारी खाना देखकर नाक सिकोड़ते दिखे। खाना के पैकेट में आलू की सब्जी सड़ी हुई मिली। एक केंद्र पर खाने में इल्ली मिलने पर कर्मचारी नगर निगम को कोसते रहे। कई जगह खाना सडक़ पर पड़ा मिला। कुछ लोग केंद्रों पर खाना रखकर चले गए। कुछ कर्मचारियों ने जानवरों को खिलाया। मंगलवार की दोपहर लाल स्कूल में कर्मचारियों को खाना पहुंचाया गया और कर्मचारी ने पैकेट खोला तो आलू की सब्जी से गंध आ रही थी। एक्सीलेंस गर्ल्स कॉलेज में कर्मचारी को सब्जी में कीड़ा मिला। महिला विद्यालय बरिया घाट, चंद्रशेखर वार्ड के मतदान केंद्र के बाहर सडक़ पर खाने के पैकेट दिखे। शहर के दर्जनों मतदान केंद्रों पर सैकड़ों कर्मचारियों को एक दिन पूर्व से मतदान के दिन तक खाने की जिम्मेदारी नगर निगम की थी। निगम ने इस कार्य के लिए उपयंत्रियों को जिम्मेदारी दी थी। मकरोनिया में नपा और ग्रामीण अंचलों के बाकी केंद्रों पर जनपदों और विभागों को जिम्मेदारियां दी गई थीं।लापरवाही पर दो उपयंत्री निलंबित-कलेक्टर दीपक आर्य ने नगर निगम के दो उपयंत्री राजकुमार साहू और आशिमा तिर्की को निलंबित किया है। आरोप हैं कि इन्होंने चुनाव के दायित्वों का गंभीरता से नहीं निभाया।निलंबन अवधि में उन्हें मुख्यालय मुख्य कार्यपालन अधिकारी स्मार्ट सिटी होगा और निर्वाह भत्ता की पात्रता होगी।

Hindi News/ News Bulletin / सरकार चुनने के लिए तपा मतदाता, 42.7 डिग्री तापमान, वोटिंग 65.19

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो