नोएडा। कोरोना वायरस का कहर गौतमबुद्ध नगर में बढ़ता ही जा रहा है। जनपद में तीन नए मामले सामने आए हैं, जबकि चार संदिग्ध मरीजों की भी रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। इसके साथ ही गौतमबुद्ध नगर जिले में मरीजों की संख्या 45 पहुंच गई है। जानकारी के अनुसार, नोएडा के सेक्टर-37 में रहने वाले मां-बेटे को कोरोना से संक्रमित पाया गया है। बताया जा रहा है कि इनका रिश्तेदार स्विजरलैंड से आया था। सेक्टर-28 में एक 81 वर्षीय बुजुर्ग को भी संक्रमण की पुष्टि हुई है। वहीं पहले से ही आइसोलेशन वार्ड में रखे गए चार संदिग्धों की भी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।