scriptVIDEO: दो पक्षों में विवाद के बाद बरसाए ईट-पत्थर, लाठी डंडे भी चले | After the controversy assaulted two sides | Patrika News
नोएडा

VIDEO: दो पक्षों में विवाद के बाद बरसाए ईट-पत्थर, लाठी डंडे भी चले

दोनों पक्षों के लोगों ने एक दूसरे पर जमकर लाठियां भांजी
मारपीट में कई लोग घायल, मौके पर पहुंची पुलिस
दोनों पक्षों की ओर से पुलिस ने तान-तीन लोगों को किया गिरफ्तार

नोएडाJun 20, 2019 / 09:29 am

Ashutosh Pathak

bijnor

VIDEO: दो पक्षों में विवाद के बाद चले ईट-पत्थर, चले लाठी डंडे

बिजनौर। थाना किरतपुर में दो पक्षों में मंगलवार देर शाम जमकर पथराव हो गया। जिससे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल हो गया। दोनों पक्षों में जमकर लाठी-डंडे चले। जिनमे कुछ लोग घायल भी हो गए। दरअसल विवाद बारात में छेड़छाड़ को लेकर शुरू हुई। देखते ही देखते दोनों पक्षों में बात बढ़ गई। जिसके बाद दोनों पक्षों के लोगों ने एक दूसरे पर जमकर लाठियां भांजी और पथराव किए।
ये भी पढ़ें: ‌BIG NEWS: 3 महिलाओं से फार्म हाउस बुलाकर 9 लोगों ने रातभर किया बलात्कार, पुलिस में मचा हड़कंप

जानकारी के अनुसार दो पक्षों में पहले से ही पुरानी राजनीतिक रंजिश चली आ रही है। इस बीच गांव में एक बारात आई जिसमें छेड़छाड़ के बाद दोनों पक्षों के बच्चों के बीच झगड़ा हो गया। झगड़ा इतना बढ़ा कि आधे घंटे तक जमकर पथराव और लाठी डंडे चलते रहे। पुलिस को सूचना मिलने पर फोर्स के साथ मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों के तीन-तीन लोगों को पकड़ लिया। पुलिस ने इस घटना में एक पक्ष के रईस, गुलजार और नौशाद को गिरफ्तार किया है। जबकि पुलिस ने दूसरे पक्ष के अफजाल शकील और शादाब को गिरफ्तार किया है।
ये भी पढ़ें: ‌गौशाला से गायब गाय का शव मिलने पर हंगामा

एसपी सिटी लक्ष्मी निवास मिश्र ने बताया कि दोनों पक्षों में प्रधानी के चुनाव को लेकर पहले से रंजिश चली आ रही थी। इस बीच गांव में आई बारात को लेकर फिर से बच्चों में विवाद हो गया। जिसके बाद दोनों पक्षों में पहले तो कहासुनी हुई। बाद में दोनों पक्षों के लोगों ने एक दूसरे पर लाठी-डंडों से मारपीट शुरू कर दी। इस घटना में पुलिस ने शांति भंग में दोनों पक्षों का चालान किया गया है।

Home / Noida / VIDEO: दो पक्षों में विवाद के बाद बरसाए ईट-पत्थर, लाठी डंडे भी चले

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो