26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

NCR में सप्लाई होने से पहले एंटी थेफ्ट सेल ने पकड़ा 5 लाख का नशीला पदार्थ, दो गिरफ्तार

Highlights - मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले दो शातिर तस्कर गिरफ्तार - नोएडा एनसीआर में सप्लाई किया जाना था गांजा - पुलिस ने दोनों तस्करों को जेल भेजा
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नोएडा

•

image

lokesh verma

•

Updated: 17 Feb 2021, 10:37 AM IST

noida.jpg

पत्रिका न्यूज नेटवर्क
नोएडा. मादक प्रदार्थों की तस्करी करने वाले दो तस्करों को एंटी थेफ्ट सेल और नोएडा सेक्टर-24 थाना की पुलिस ने गिरफ्तार कर उनके कब्जे 42 किलो गांजा और महिंद्रा एसयूवी कार बरामद की है। पकड़े गए गांजे की कीमत 5 लाख रुपए से अधिक बताई जा रही है, जिसे नोएडा और एनसीआर में सप्लाई के लिए लाया गया था, लेकिन एंटी थेफ्ट सेल और पुलिस ने उससे पहले ही दोनों तस्करों को गांजे के साथ दबोच लिया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार जेल भेज दिया है।

यह भी पढ़ें- Online चल रहा जिस्मफिरोशी का गोरखधंधा, जानिये ग्राहकों से कैसे किया जाता है संपर्क

सहायक पुलिस आयुक्त रजनीश वर्मा ने बताया कि एंटी थेफ्ट सेल और नोएडा सेक्टर-24 थाना की पुलिस को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर इस दोनों मादक पदार्थ के तस्करों को को सेक्टर-57 रेडलाइट के पास से गिरफ्तार किया गया है। इनके कब्जे से 42 किलोग्राम गांजा और एक महिंद्रा एसयूवी कार बरामद की गई है। पुलिस की गिरफ्त में आए दोनों तस्करों के नाम अलीगढ़ निवासी मुकेश पुत्र सूरजपाल और चंद्रवीर पुत्र हरवंश शातिर किस्म के मादक पदार्थों के तस्कर हैं, जो पूर्वी उत्तर प्रदेश से गांजा लाकर नोएडा और एनसीआर में सप्लाई करते थे।

रजनीश वर्मा ने बताया कि आरोपियों के कब्जे से बरामद 42 किलो गांजे की कीमत 5 लाख रुपए से अधिक है। पकड़े गए आरोपी पहले भी गांजा तस्करी के आरोप में जेल जा चुके हैं। पुलिस ने पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट में दर्ज कर जेल भेज दिया है। पुलिस इनके अन्य आपराधिक इतिहास खंगाल रही है।

यह भी पढ़ें- मुंडन कार्यक्रम के लिए जा रहे श्रद्धालुओं का ट्रेक्टर पलटने से दो दर्जन घायल, एक बुजुर्ग की मौत