
मुंडन कार्यक्रम के लिए जा रहे श्रद्धालुओं का ट्रेक्टर पलटने से दो दर्जन घायल, एक बुजुर्ग की मौत
महोबा. जिले में बसंत पंचमी के शुभ अवसर पर ट्रैक्टर ट्राली से मुंडन कार्यक्रम के लिए जा रहे श्रद्धालुओं से भरा ट्रेक्टर पलटने से दो दर्जन से अधिक लोग घायल गए। घायलों में बच्चे और बुजुर्ग भी शामिल थे। ग्रामीणों की मदद से सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और गंभीर रूप से घायल श्रद्धालुओं को जिला अस्पताल में भेजा गया। इलाज के दौरान एक घायल 70 वर्षीय वृद्ध की दर्दनाक मौत हो गई हो गयी।
घटना महोबा जिले के खरेला थाना स्थित महामुनि आश्रम के पास की है। जहां बसंत पंचमी के शुभ अवसर पर दर्जनों श्रद्धालु जिसमें वृद्ध, महिलाएं और बच्चे शामिल थे एक ट्रैक्टर ट्राली से बच्चे के मुंडन के लिए जा रहे थे। जाते समय रास्ते में ट्रैक्टर ट्राली अचानक से अनियंत्रित होकर पलटने से दो दर्जन से अधिक श्रद्धालु घायल हो गए। घायलों में एक 70 वर्षीय वृद्ध की दर्दनाक मौत हो गई। मामूली रूप से घायल श्रद्धालुओं को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद में भर्ती कराया गया। गम्भीर रूप से घायलों को इलाज के लिए जिला चिकित्सालय के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया।
Published on:
17 Feb 2021, 10:28 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.