scriptमहिला अस्पताल में खुद को डाॅक्टर बता गार्ड ने चेकअप के बहाने गर्भवती के प्राइवेट पार्ट से की छेड़छाड़, देखें Video | Tampering from the private part of pregnant woman in hospital | Patrika News
बुलंदशहर

महिला अस्पताल में खुद को डाॅक्टर बता गार्ड ने चेकअप के बहाने गर्भवती के प्राइवेट पार्ट से की छेड़छाड़, देखें Video

खबर की खास बातें-

बुलंदशहर जिला महिला अस्पताल के महिला वार्ड का मामला
शराब के नशे में देर रात महिला वार्ड पहुंचे गार्ड ने खुद का बताया था डाॅक्टर
छेड़छाड़ के बाद महिला के परिजनों अस्पताल में किया हंगामा

बुलंदशहरJun 17, 2019 / 11:56 am

lokesh verma

Bulandshahr

महिला अस्पताल में खुद को डाॅक्टर बता गार्ड ने चेकअप के बहाने गर्भवती के प्राइवेट पार्ट से की छेड़छाड़, देखें Video

बुलंदशहर. प्रसव के लिए बुलंदशहर जिला महिला अस्पताल में भर्ती एक गर्भवती से वार्ड में छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि अस्पताल में तैनात एक गार्ड ने खुद को डाॅक्टर बता महिला के प्राइवेट पार्ट से छेड़छाड़ की। पीड़िता की शिकायत के बाद पीड़िता के साथ आए तीमारदारों ने अस्पताल में जमकर हंगामा किया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने जैसे-तैसे महिला के परिजनों को शांत किया और आरोपी गार्ड को गिरफ्तार कर थाने ले गई। इधर, घटना की जानकारी मिलते ही सीएमओ भी महिला अस्पताल पहुंच गए। उन्होंने कहा कि पूरे मामले की जांच की जाएगी।
यह भी पढ़ें

Exclusive: घर से चाेरी कर 20 हजार में बेचे गए मासूम काे पुलिस ने महज एक घंटे में किया बरामद, जानिए कैसे

bulandshahr
बुलंदशहर जिला अस्पताल महिला में डिलीवरी कराने आई गर्भवती महिला के साथ वार्ड में छेड़खानी की घटना सामने आई है। बताया जा रहा है कि अस्पताल का गार्ड चेकअप करने के बहाने महिला से छेड़खानी कर रहा था। इस दौरान आरोपी ने महिला के प्राइवेट पार्ट से छेड़छाड़ भी की। पीड़िता के विरोध और शोर मचाने पर पहुंचे महिला के परिजनों ने गार्ड को पकड़ लिया और जमकर हंगामा किया।
सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने जैसे-तैसे हंगामा कर रहे लोगों को शांत किया। इसके बाद पुलिस आरोपी गार्ड को गिरफ्तार कर थाने ले गई। मामले की जानकारी मिलते में बुलंदशहर सीएमओ केएन तिवारी भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने बताया कि महिला अस्पताल में गर्भवती से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। आरोपी गार्ड सेवा प्रदाता कंपनी की ओर से नियुक्त किया गया था। फिलहाल आरोपी को अस्पताल से हटा दिया गया है। इस मामले की जांच कराई जाएगी।
यह भी पढ़ें

VIDEO: ईद पर 100 लड़कों को गले लगाकर बधाई देने वाली युवती के साथ मारपीट

पीड़िता ने सुनाई आपबीती

bulandshahr
पीड़िता ने बताया कि रात में शराब के नशे की हालत में खुद को डाक्टर बताकर गार्ड चेकअप कर रहा था। इस दौरान जब उसने छेड़खानी शुरू की तो मुझे उस पर शक हुआ। जब मैंने इसका विरोध किया तो वह खुद को डाॅक्टर बताते हुए कहने लगा कि डरिये मत मैं डाॅक्टर हूं। जब वह अपनी हरकत से बाज नहीं आया तो मैंने शोर मचा दिया। मेरे शोर मचाते ही वह मौके से भागने लगा। इसी बीच मेरे परिजन भी पहुंच गए और आरोपी को पकड़ लिया। अब सवाल यह खड़ा होता है कि जब महिलाएं जिला अस्पताल में ही सुरक्षित नहीं हैं तो कहां सुरक्षित होंगी।
UP News से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Uttar Pradesh Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर ..

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो