गौरतलब है कि बीती 22 मार्च को जनता कर्फ्यू और 25 मार्च से लॉकडाउन से ही जिले के सभी पुलिस अधिकारी और कर्मचारी लोगों से नियमों का पालन कराने में सक्रिय हो गए। सड़क हो या दफ्तर, गांव हो या सेक्टर,अस्पताल हो या श्मशान। हर जगह पुलिसकर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई। हालांकि पुलिस कमिश्नर आलोक सिंह अपनी चिंता जताते हुए पुलिस कर्मचारियों को वायरस के खतरे के प्रति आगाह करते रहे।