सहारनपुर। सोफिया हिंदी मीडियम स्कूल के साहिल ने हाई स्कूल में 91.67 फ़ीसदी और डीसी जैन इंटर कॉलेज की राखी ने इंटरमीडिएट में 88.60 फीसदी अंक पाकर जिला टॉप किया है। सहारनपुर जिले में हाई स्कूल का रिजल्ट 88.99 और इंटरमीडिएट का रिजल्ट 80.20 रहा। अगर प्रदेश के चश्में से देखा जाए तो सहारनपुर हाई स्कूल में दसवें नंबर पर और इंटरमीडिएट में 31 वें नंबर पर रहा है।