शामली। तेल की बढ़ती कीमतों के विराेध में शनिवार काे शामली में सपाइयाें ने भैंस के आगे बीन बजाकर अपना विराेध जताया। इन्हाेंने कहा कि, कच्चे तेल कीमतें लगातार गिर रही हैं बावजूद इसके पिछले कई दिनों से देश में डीजल व पेट्रोल की कीमतों में उछाल है। बीन बजा रहे प्रदर्शनकारियाें ने कहा कि इस सरकार में अपनी बात कहना है ऐसा है जैसे भैंस के आगे बीन बजाना।