scriptकांवड़ यात्रा: इस जिले में भोले की टीम पर होगी हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा | Kanwar: devotees of Shiv will flower showers by helicopter in meerut | Patrika News
नोएडा

कांवड़ यात्रा: इस जिले में भोले की टीम पर होगी हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा

कांवड़ यात्रा की तैयारियों में युद्ध स्तर पर जुटा प्रशासन।

नोएडाJul 06, 2018 / 03:57 pm

Rahul Chauhan

Kanwar yatra

कांवड़ यात्रा: इस जिले में भोले की टीम पर होगी हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा

नोएडा। सावन मास में चलने वाली कांवड़ के लिए इस बार प्रशासन पूरी मुस्तैदी दिखा रहा है। दरअसल सावन माह में इस बार मेरठ-सहारनपुर मंडल का पूरा इलाका भोले की भक्ति में डूबा रहेगा। पुलिस अधिकारियों का अनुमान है कि इस बार सबसे अधिक पांच करोड़ से ज्यादा कांवड़िये मेरठ से होकर निकलेंगे। इन कांवड़ियों को पुलिस द्वारा पूरी सुविधा और सुरक्षा दी जाएगी। आसमान से लेकर जमीन तक कांवड़ियों का स्वागत किया जाएगा। इस बार पहली दफा एक सप्ताह तक उड़नखटोला मेरठ जोन के जिलों में आसमान पर रहेगा। यह हेलीकॉप्टर पुरा महादेव में भगवान शिव और उनके भक्त कांवड़ियों पर पुष्प वर्षा करेगा। वहीं, उत्तराखंड की सीमा से लेकर दिल्ली बार्डर तक कांवड़ियों पर पुष्प वर्षा भी की जाएगी।
यह भी पढ़ें

इस तारीख को पड़ रहा है सूर्य ग्रहण, जानिए इस दिन क्या करें क्या न करें


flower-showers by helicopter
यह भी पढ़ें

इस शहर में स्कूल वैन और ट्रक के बीच जबरदस्त भिड़ंत, मचा कोहराम


आईजी मेरठ जोन रामकुमार ने बताया कि कांवड़ यात्रा को लेकर पुलिस ने अपनी तैयारियां शुरू कर दीं हैऔर पूरे पश्चिमी उत्तर प्रदेश से फोर्स मंगाया जा रहा है। इस बार कांवड़ियों को पुलिस द्वारा सारी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। पुलिस कर्मी भी उनकी सेवा में रहेंगे। पिछली बार उन्हें तीन दिन के लिए हेलीकॉप्टर मिला था। इस बार एक सप्ताह के लिए हेलीकॉप्टर मांगा जा रहा है। इस दौरान बागपत स्थित पुरा महादेव मंदिर पर भी शिवरात्रि वाले दिन पुष्प वर्षा की जाएगी। उनका मानना है कि इस बार पांच करोड़ से अधिक कांवड़ियों के आने का अनुमान है। इसी को लेकर सुरक्षा प्लान तैयार किया जा रहा है।
यह भी देखें-घर के बाहर सो रहे किसान के साथ हुई बड़ी वारदात

कमिश्नर ने भी ली कांवड़ मार्ग की जानकारी
मेरठ जोन की नवागत कमिश्नर अनीता सी मेश्राम। उन्होंने लोक निर्माण विभाग से कांवड़ मार्ग की जानकारी ली। चौधरी चरण सिंह कांवड़ मार्ग मेरठ क्षेत्र में 54.65 किमी है। इसका निर्माण 86.19 करोड़ की लागत से कराया गया है। उन्होंने बताया कि नहर की पटरी के दाईं ओर वाली अपर गंगा नहर की पटरी जो कि 114.02 किमी है। इसका निर्माण 335 करोड़ रुपये से कराने का प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेज दिया है।

Hindi News/ Noida / कांवड़ यात्रा: इस जिले में भोले की टीम पर होगी हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो