यह भी पढ़ें
UP के इस शहर में बनेगा देश का दूसरा सबसे बड़ा Heliport, खासियत ऐसी कि आप भी कहेंगे ‘वाह’
उल्लेखनीय है कि उत्तर प्रदेश की 11 विधानसभा सीटों के साथ ही हरियाणा में भी विधानसभा चुनाव 21 अक्टूबर को है। विधानसभा चुनाव को शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन सभी विधानसभा क्षेत्रों की नाकेबंदी करेगा। मतदान के दिन अव्यवस्था न हो इसके लिए शनिवार शाम छह बजे से 48 घंटे यानी 21 अक्टूबर तक विधानसभा क्षेत्रों की परिधि में आने वाली सभी शराब दुकानों को बंद करने के निर्देश जारी किए गए हैं। यूपी बार्डर के इन जिलों में भी बंद रहेंगी शराब दुकानें बता दें कि यूपी उपचुनाव के साथ ही हरियाणा में विधानसभा चुनाव भी 21 अक्टूबर को होगा। इसके लिए हरियाणा बार्डर से सटे उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों में आठ किलोमीटर की परिधि में शराब की दुकानें भी 48 घंटे के लिए बंद रहेंगी। बता दें कि हरियाणा से ग्रेटर नोएडा, नोएडा, मुजफ्फरनगर, बागपत, शामली और सहारनपुर की सीमाएं लगती हैं।
यूपी के इन विधानसभा क्षेत्र में नहीं खुलेंगी दुकानें – गंगोह विधानसभा सहारनपुर
– रामपुर सदर
– इगलास विधानसभा (अलीगढ़)
– बलहा विधानसभा (बहराइच)
– लखनऊ कैंट विधानसभा
– मानिकपुर विधानसभा (चित्रकूट)
– प्रतापगढ़ सदर
– जैदपुर विधानसभा (बाराबंकी)
– जलालपुर विधानसभा (अंबेडकर नगर)
– घोसी विधानसभा (मऊ)
– गोविंदनगर विधानसभा (कानपुर)
– रामपुर सदर
– इगलास विधानसभा (अलीगढ़)
– बलहा विधानसभा (बहराइच)
– लखनऊ कैंट विधानसभा
– मानिकपुर विधानसभा (चित्रकूट)
– प्रतापगढ़ सदर
– जैदपुर विधानसभा (बाराबंकी)
– जलालपुर विधानसभा (अंबेडकर नगर)
– घोसी विधानसभा (मऊ)
– गोविंदनगर विधानसभा (कानपुर)