मुस्लिम लड़की ने हिंदू लड़के से की शादी पर…

मुस्लिम लड़की ने प्यार के लिए किया धर्म परिवर्तन पर प्रशासन नहीं होने दे रहा इनके प्यार को एक

2 min read
Mar 30, 2016
hindu boy-muslim girl
नोएडा
। कहते हैं ना कायनात भी दो प्यार करने वालों को जुदा नहीं कर सकती पर कुछ लोग दीवार बनकर इनके बीच में जरूर आ जाते हैं। कुछ ऐसा ही वाकया ग्रेटर नोएडा में हुआ।


यहां की मुस्लिम लड़की ने इलाहाबाद के हिंदू लड़के के साथ शादी कर ली। पर दो प्यार करने वाले इतने आसानी से कहां एक हो पाते हैं। ग्रेटर नोएडा की इस लड़की ने अपने प्यार के लिए धर्म परिवर्तित कर शादी तो रचा ली पर प्रशासन इनके प्यार को अपना नहीं रहा है।



सरकार से लगार्इ मदद की गुहार


लड़की के प्रेमी का आरोप है कि ग्रेटर नोएडा के दादरी के मैरिज रजिस्ट्रार ने उनके प्यार पर कानूनी मोहर लगाने से इंकार कर दिया है। प्रशासन ने इस जोड़े को मैरिज सर्टिफिकेट देने से मना कर दिया गया है। जबकि लड़के का कहना है कि मैरिज रजिस्ट्रार ने पहले इन्हें मैरिज सर्टिफिकेट देने के लिए 20 हजार रुपए की मांग की थी, पर बाद में वह बाद में इससे मुकर गए। इसके बाद दोनों ने सरकार से यह गुहार लगाई है कि उन्हें उनकी शादी का सर्टिफिकेट दिया जाए। पुलिसवालों के झमेले से निकलने के बाद वह शादी के सर्टिफिकेट के लिए प्रशासन से गुहार लगा रहे हैं, लेकिन सरकारी तंत्र में हावी बाबूगीरी से परेशान युवक ने सरकार से गुहार लगाई है कि उसकी शादी का सर्टिफिकेट दिलाया जाये।


छह महीने पहले की थी शादी


ग्रेटर नोएडा की मुस्लिम लड़की ने हिंदू लड़के से अपनी मर्जी से धर्म परिवर्तन करने के बाद हिंदू रीति रिवाज से ब्याह रचाया। लगभग छह महीने पहले दोनों ने आर्य समाज मंदिर में शादी की। दोनों ही बालिग हैं और उन्होंने अपनी मर्जी से शादी की है। लड़के का कहना है कि उनके पास शादी के सभी सबूत व कागजात मौजूद हैं, लेकिन ग्रेटर नोएडा प्रशासन उन्हें मैरिज सर्टिफिकेट देने से मना कर रहा है। इस पूरे मसले पर अधिकारी कैमरे पर कुछ भी बोलने से बच रहे हैं, पर वहीं उनकी मदद की बात भी कह रहे हैं।




सब कुछ भुलाकर खाई जीने मरने की कसम


दोनों प्रेमियों ने सब कुछ भुलाकर एक साथ जीने मरने की कसम खाई। शादी से पहले लड़की ने बाकायदा हिंदू धर्म को अपनाया और फिर शादी रचाई। शादी के बाद दोनों के उनके घरवालों ने भी इन्हें अपना भी लिया है, लेकिन प्रशासन अभी भी दोनों को एक करने को तैयार नहीं है। इनके पास कोर्ट के आदेश भी मौजूद हैं। साथ ही शादी की वीडियो फुटेज भी है।

Published on:
30 Mar 2016 12:35 pm
Also Read
View All

अगली खबर