एडिफिस कंपनी के प्रोजेक्ट हेड उत्कर्ष मेहता के मुताबिक, ट्विन टावरों को गिराने के लिए दो बार ब्लास्ट की प्रक्रिया से गुजरना होगा। यानी कि प्राइमरी और सेकंड्री। प्राइमरी ब्लास्ट में ग्राउंड फ्लोर, पहले, दूसरे, छठवें, दसवें, 14वें, 22वें, 26 वें और 30वें फ्लोर पर ब्लास्ट किया जाएगा। जोकि 0 से 7.0 सेकंड का होगा। इसके बाद सेकंड्री ब्लास्ट किया जाएगा। जोकि । 0 से 3.5 सेकंड का होगा। वहीं ब्लास्ट के दौरान मलबा प्रिमिसिस से बाहर नहीं आए इसके लिए प्रत्येक कॉलम जिसमें एक्स्प्लोसिव किया जाएगा उसे वायर गेज और जियो टेक्सटाइल फाइबर से कवर किया जा रहा है।