1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

नोएडा में घूम रहा बाबा का बुलडोजर, एक साथ 62 फॉर्म हाउस ध्वस्त करा बड़ें-बड़ों के छुड़ाए छक्के

Noida Illegal Occupation: प्राधिकरण की तरफ से वर्क सर्किल-10, भूलेख विभाग एवं सिंचाई विभाग की संयुक्त टीम की अवैध निर्माण के खिलाफ ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की गई। पूरी कार्रवाई के दौरान नोएडा प्राधिकरण के करीब 150 छोटे-बड़े कर्मचारी, 9 जेसीबी मशीनें, 8 डफर का प्रयोग किया गया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नोएडा

•

image

Jyoti Singh

•

Updated: 2 Jun 2022, 10:00 AM IST

नोएडा में घूम रहा बाबा का बुलडोजर, एक साथ 62 फॉर्म हाउस ध्वस्त करा बड़ें-बड़ों के छुड़ाए छक्के

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश में मौजूद सभी अवैध इमारतों को ध्वस्त कराने के लिए अपनी कमर कस ली है। अब तक कई अवैध निर्माण को ध्वस्त कराया जा चुका है। इसी कड़ी में एक बार फिर बाबा का बुलडोजर नोएडा में चलाया गया है। बुधवार को नोएडा प्राधिकरण ने डूब क्षेत्र में अवैध रूप से बनाए गए 62 फॉर्म हाउस और अन्य अवैध निर्माण ध्वस्त कराने की कार्रवाई को अंजाम दिया है। तिलवाड़ा और गुलावली गांव में की गई कार्रवाई में करीब 55 करोड़ कीमत की 1.45 लाख वर्गमीटर भूमि से अवैध कब्जा हटाया गया। अब प्राधिकरण इसमें शामिल भूमाफिया के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराएगा। गौरतलब है कि शासन के कड़े आदेश के बाद यह कार्रवाई की गई है।

ये भी पढ़ें: Tomato Price: यूपी में महंगाई से 'लाल' हुआ टमाटर, एक दिन में कीमत में हुई इतनी उछाल, जानें आज के नए भाव

सेक्टर-150 के 55 फॉर्म हाउस पर चला बुलडोजर

बता दें, नोएडा प्राधिकरण की सीईओ रितु माहेश्वरी ने शहर के अधिसूचित क्षेत्र के अंतर्गत स्थित यमुना एवं हिंडन नदियों के डूब क्षेत्र में हो रहे अंधाधुंध और अवैध निर्माणों को ध्वस्त करने के निर्देश जारी किए थे। इस संबंध में कड़े निर्दश के बाद बुधवार को सेक्टर-150 स्थित यमुना नदी के डूब क्षेत्र की ओर तिलवाड़ा गांव में अवैध तरीके से करीब 1.2 लाख वर्गमीटर भूमि पर बनाए गए 55 फॉर्म हाउस पर बुलडोजर चलाया गया। इसके अलावा गुलावली गांव में डूब क्षेत्र की लगभग 25 हजार वर्गमीटर जमीन पर बनाए गए 7 अवैध फॉर्म हाउसों व अवैध निर्माण को नेस्तनाबूद कराया गया।

ये भी पढ़ें: कल अपने पैतृक गांव जाएंगे राष्ट्रपति, PM मोदी भी रहेंगे मौजूद, तैयारियों का फाइनल टेस्ट आज

सीईओ ने दी कठोर कार्रवाई की चेतावनी

प्राधिकरण की तरफ से वर्क सर्किल-10, भूलेख विभाग एवं सिंचाई विभाग की संयुक्त टीम की अवैध निर्माण के खिलाफ ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की गई। पूरी कार्रवाई के दौरान नोएडा प्राधिकरण के करीब 150 छोटे-बड़े कर्मचारी, 9 जेसीबी मशीनें, 8 डफर का प्रयोग किया गया। उधर, प्राधिकरण के अधिकारियों के मुताबिक, सीईओ ने जन सामान्य को आगाह किया है कि वे नदियों के डूब क्षेत्र एवं नोएडा के अधिसूचित क्षेत्र में काटी जा रही अवैध कॉलोनियों और फॉर्म हाउस के कारोबार में संलिप्त भूमाफिया के चंगुल में नहीं फंसें। ऐसा करने वालों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी।