1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Tomato Price: यूपी में महंगाई से ‘लाल’ हुआ टमाटर, एक दिन में कीमत में हुई इतनी उछाल, जानें आज के नए भाव

Tomato Price in UP: अयोध्या में बढ़ते टमाटर के भाव को लेकर वहां के आढ़त कारोबारी का कहना है कि यहां तापमान ज्यादा होने की वजह से टमाटर का उत्पादन कम हो रहा है। यहीं कारण है कि दामों में उछाल देखने को मिल रहा है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अयोध्या

•

image

Jyoti Singh

•

Updated: 2 Jun 2022, 9:16 AM IST

Tomato Price: यूपी में महंगाई से 'लाल' हुआ टमाटर, एक दिन में कीमत में हुई इतनी उछाल, जानें आज के नए भाव

टमाटर के बढ़ते दामों ने आम आदमी की रसोई का बजट बिगाड़ दिया है। यही कारण है कि अब लोगों ने भी सब्जियों और सलाद से टमाटर का सफाया करना शुरू कर दिया है। पहले नींबू और अब टमाटर के भाव बढ़ गए है। आपको जानकर हैरानी होगी कि मंगलवार तक जो टमाटर 60-80 रुपए किलो मिल रहा था। वह एक दिन 20 रुपए तक बढ़ गया। प्रदेश में सबसे महंगा टमाटर अयोध्या, मेरठ, वाराणसी और गोरखुपर में बिक रहा है। हालात यह हैं कि टमाटर हमारी थाली ही नहीं, बल्कि बाजार से भी गायब हो चुके हैं। क्योंकि सब्जी विक्रेता भी टमाटर बेचने का रिस्क नहीं लेना चाहते।

अयोध्या में टमाटर का उत्पादन कम

अयोध्या में बढ़ते टमाटर के भाव को लेकर वहां के आढ़त कारोबारी का कहना है कि यहां तापमान ज्यादा होने की वजह से टमाटर का उत्पादन कम हो रहा है। तेज गर्मी की वजह से टमाटर का उत्पादन प्रभावित होने के साथ ही फसल भी खराब होने लगी है। टमाटर की फसल पर साल भर मौसम की मार देखने को मिली। बेमौसम बारिश और आंधी से टमाटर की फसल को नुकसान पहुंचा है। यहीं कारण है कि दामों में उछाल देखने को मिल रहा है।

ये भी पढ़ें: President Kanpur Visit: कल अपने पैतृक गांव जाएंगे राष्ट्रपति, PM मोदी भी रहेंगे मौजूद, तैयारियों का फाइनल टेस्ट आज

मेरठ और वाराणसी में भी यही हाल

अयोध्या के अलावा मेरठ और वाराणसी में भी टमाटर के रेट बाकी शहरों के मुकाबले सबसे ज्यादा हैं। यहां टमाटर 80 रुपए किलो तक मिल रहा है। जहां अयोध्या और मेरठ में हफ्ते भर के अंदर ही दाम आसमान छू रहे हैं तो वहीं वाराणसी में 15 दिन में टमाटर के दाम दोगुने हो गए हैं। पहले इन शहरों में टमाटर 30 से 40 रुपए प्रति किलो बिकता था।

ये भी पढ़ें: Akhilesh Yadav meet Azam Khan: दिल्ली में गर्मजोशी से मिले अखिलेश और आजम, विपक्षी को दिए राजनीतिक संकेत

राजधानी में भी बढ़े भाव

प्रदेश के अन्य शहरों में भी टमाटर के भाव चढ़े हुए हैं। लखनऊ में भी बुधवार को टमाटर 60 रुपए किलो बिका। कानपुर और आगरा में भी टमाटर 60 से 65 रुपए किलो मिल रहा है। वहीं मेरठ में मंगलवार के मुकाबले टमाटर 10 रुपए सस्ता हुआ है, बुधवार को 50 रुपए किलो बिका।