scriptBreaking- डॉक्‍टरों ने जारी किया Robert Vadra का मेडिकल बुलेटिन, अब यह है हालत- देखें वीडियो | Priyanka Gandhi Husband Robert Vadra Medical bulletine In Noida | Patrika News
नोएडा

Breaking- डॉक्‍टरों ने जारी किया Robert Vadra का मेडिकल बुलेटिन, अब यह है हालत- देखें वीडियो

Highlights

Noida के Metro Hospital में भर्ती हैं Robert Vadra
पहले से बेहतर है Robert Vadra की तबीयत
Priyanka Gandhi भी रात भर रुकी थीं अस्‍पताल में

नोएडाOct 22, 2019 / 03:51 pm

sharad asthana

vlcsnap-2019-10-22-15h24m50s008.png
नोएडा। मेट्रो हॉस्पिटल (Metro Hospital) में भर्ती कांग्रेस (Congress) महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा (Priyanka Gandhi vadra) के पति रॉबर्ट वाड्रा (Robert Vadra) की तबीयत को लेकर डॉक्टरों की टीम ने मंगलवार दोपहर को मेडिकल बुलेटिन जारी कर दिया। राबर्ट वाड्रा को साेमवार को नोएडा (Noida) के सेक्‍टर-11 स्थित मेट्रो अस्‍पताल में भर्ती कराया गया था। अब उनकी तबीयत में सुधार बताया जा रहा है।
जल्‍द हो जाएंगे डिस्‍चार्ज

डॉक्‍टरों का कहना है क‍ि राबर्ट वाड्रा की तबीयत पहले से बेहतर है। जल्द ही उनको हॉस्पिटल से छुट्टी दे दी जाएगी। उम्‍मीद है कि उनको मंगलवार शाम तक अस्‍पताल से डिस्‍चार्ज किया जा सकता है। इस मामले में अस्‍पताल के सीनियर मेडिकल सर्जन डॉ. पुनीत दिलवाड़ी का कहना है क‍ि राबर्ट वाड्रा को एक्‍यूट बैक पेन के साथ बाएं पैर में दर्द था। उनको कुछ बाएं घुटने में भी समस्‍या थी। जांच में पता चला कि उनको बैक की प्रॉब्‍लम है। उनका एमआरआई स्‍कैन किया गया, जिसमें उनकी समस्‍या का पता चला। उनको कुछ पेन किलर दवाइयां और बेड रेस्‍ट दिया गया। घुटनों के लिए भी कुछ दवाइयां दी गई हैं। साथ ही उनको ध्‍यान रखने को भी कहा गया है।
यह भी पढ़ें

Noida: Priyanka Gandhi Vadra अचानक रात को पहुंची अस्‍पताल, आज आ सकते हैं राहुल गांधी- देखें वीडियो

सोमवार सुबह कराया गया था भर्ती

उनकी सहयोगी डॉक्‍टर ने कहा कि राबर्ट वाड्रा को 21 अक्‍टूबर (सोमवार) सुबह करीब 12 बजे अस्‍पताल में भर्ती कराया गया था। उनका इलाज डॉ. सुनील द्विवेदी के सुपरविजन में हुआ है। उनको पीठ से लेकर पैर तक दर्द था। उनको न्‍यूरो सर्जन ने भी देखा था। राबर्ट वाड्रा को फर्स्‍ट फ्लोर पर स्थित वीआईपी वार्ड में भर्ती कराया गया था।
यह भी पढ़ें

Tejas Express की Hostess से यात्री कर रहे ये डिमांड, अधिकारी बोले- नहीं बना सकते परंपरा

अस्‍पताल में लगा लोगों का जमावड़ा

आपको बता दें क‍ि राबर्ट वाड्रा की पत्‍नी प्रियंका गांधी वाड्रा भी सोमवार रात करीब 8 बजे अस्‍पताल पहुंची थी। रात भर वह अस्‍पताल में रहीं। उन्‍होंने डॉक्‍टरों से उनके बारे में जानकारी भी ली थी। प्रियंका गांधरी के साथ उनके सुरक्षाकर्मी भी थे। वहीं, इसकी जानकारी मिलने के बाद अस्‍पताल के बाहर मीडिया का जमावड़ा लग गया था। मंगलवार सुबह करीब 7 बजे प्रियंका गांधी अस्‍पताल से दिल्‍ली के लिए रवाना हो गई थीं। इसके बाद सोनियां गांधी और राहुल गांधी के भी अस्‍पताल पुहंचने के कयास लगाए जा रहे हैं। प्रियंक‍ा गांधी के अलावा मंगलवार सुबह से ही तमाम लोगों का अस्‍पताल में आना-जाना लगा हुआ है। जानकारी के लिए शहर के तमाम नेता पहुंचे हैं। राबर्ट वाड्रा की मां भी अपने बेटे को देखने के लिए हॉस्पिटल पहुंची हैं।

Home / Noida / Breaking- डॉक्‍टरों ने जारी किया Robert Vadra का मेडिकल बुलेटिन, अब यह है हालत- देखें वीडियो

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो