scriptस्टंटबाज लड़कियों का 33 हजार का कटा चालान, अब होगी गिरफ्तारी; तलाश में नोएडा पुलिस | Stunt girl girls issued challan of Rs 33 thousand, now they will be arrested | Patrika News
नोएडा

स्टंटबाज लड़कियों का 33 हजार का कटा चालान, अब होगी गिरफ्तारी; तलाश में नोएडा पुलिस

नोएडा में स्कूटी पर लड़कियों की स्टंटबाजी और अश्लीलता का एक वीडियो वायरल हो रहा है। ट्रैफिक पुलिस ने इस स्कूटी का 33 हजार रुपये का चालान काटा था। अब नोएडा पु‌लिस ने स्टंट करने वाले तीनों पर केस दर्ज कर लिया है।

नोएडाMar 26, 2024 / 04:04 pm

Upendra Singh

stunt_girl.jpg

stunt_girl

नोएडा में होली के दिन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। दो लड़कियां चलती स्कूटी पर स्टंट करते हुए दिखाई दे रही हैं। एक स्कूटी पर 3 लोग सवार हैं। युुवक स्कूटी चला रहा है। पीछे बैठी लड़कियां एक-दूसरे को रंग लगा रही हैं। तीनों ने हेेलमेट नहीं पहना है। वीडियो में देखा जा सकता है कि लड़की कैसे चलती स्कूटी पर होली खेल रही हैं। वीडियो में लड़की स्कूटी चला रहे शख्स के चेहरे पर रंग लगा रही है, लेकिन अगले ही पल रील के चक्कर में लड़की गाड़ी से नीचे गिर जाती है।
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के आधार पर नोएडा पुलिस ने अश्लीलता फैलाने का केस दर्ज किया है। गिरफ्तारी के लिए पु‌लिस उनकी तलाश कर रही है। मामला थाना सेक्टर 113 क्षेत्र के अंतर्गत आने वाला सेक्टर 78 का है। DCP विद्या सागर मिश्रा ने बताया कि वायरल वी‌डियो के आधार पर ट्रैफिक पुलिस ने चालान काटा था। वीडियो में जो लोग जो कर रहे हैं, वो अपराध की श्रेणी में आता है। इस मामले में थाना सेक्टर-113 में केस दर्ज किया गया है।

Home / Noida / स्टंटबाज लड़कियों का 33 हजार का कटा चालान, अब होगी गिरफ्तारी; तलाश में नोएडा पुलिस

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो