scriptसरे राह किशोरियों में चलने लगे दनादन पंच, सामने आई हैरान करने वाली बात | Teenage girls started punching each other, a shocking thing came to light | Patrika News
नोएडा

सरे राह किशोरियों में चलने लगे दनादन पंच, सामने आई हैरान करने वाली बात

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रही है। वीडियो में दिख रहा है कि नोएडा की बीच सड़क पर 4 लड़कियां लड़ रही है। लड़कियों ने नोएडा की सड़क को अखाड़ा बना दिया। इस मारपीट की वीडियो जब पुलिस को मिली तो एक्शन की प्रक्रिया शुरू की गई। पुलिस ने चारों लड़कियों को थाने में बुलाया और पूछताछ की। पूछताछ में लड़कियों ने बताया कि वह सभी नाबालिग है। इसके बाद पुलिस ने चेतावनी देते हुए सभी को छोड़ दिया है। लड़कियों ने पुलिस को बताया कि अभी उनकी उम्र 18 से कम है।

नोएडाApr 29, 2024 / 09:48 am

anoop shukla

नोएडा के फेज दो क्षेत्र में रहने वाली चार किशोरियों के दो गुटों के बीच रील पर कमेंट को लेकर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों के बीच मारपीट हो गई। घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर भी तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें चार किशोरियों के दो गुटों में बीच सड़क पर जमकर मारपीट होती दिख रही हैं। वहीं खड़े किसी ने इसका वीडियो बनाया और अब ये सोशल मीडिया पर जमकर देखा जा रहा है।
थाना प्रभारी ने बताया कि थाना क्षेत्र में रहने वाली दो-दो किशोरियों के बीच रील पर कमेंट को लेकर विवाद हो गया। दोनों गुटों की किशोरियां सगी बहने हैं और 9वीं और 10वीं की स्टूडेंट हैं। काफी दिनों से किशोरियों के बीच इंस्टाग्राम की रील पर कमेंट को लेकर विवाद चल रहा था। दोनों के बीच शनिवार को विवाद बढ़ गया कि वह एक दूसरे से निपटने के लिए कहने लगी।
इस दौरान किशोरियों ने धमकी देकर मिलने के लिए सेक्टर-93 बायोडायवर्सिटी पार्क के पास पहुंची। इस दौरान दोनों के बीच जमकर मारपीट होने लगी। सड़क पर मारपीट होने के कारण काफी लोगों की भीड़ जमा हो गई। ट्रैफिक भी जाम हो गया। पुलिस ने बताया कि चारो को समझाया गया। इसके बाद उनके परिजनों को इस कृत्य की जानकारी दी गई।

Home / Noida / सरे राह किशोरियों में चलने लगे दनादन पंच, सामने आई हैरान करने वाली बात

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो