scriptकेरल के बाद अब इन जिलों में आ सकती है भयकंर आफत, मौसम विभाग ने जारी किया Alert | weather news today india | Patrika News
नोएडा

केरल के बाद अब इन जिलों में आ सकती है भयकंर आफत, मौसम विभाग ने जारी किया Alert

अब वेस्ट यूपी के कई जिलों के लिए भी भारी बारिश का अलर्ट जारी कर दिया गया है। इसके साथ ही जिला प्रशासन द्वारा लगातार लोगों को सतर्क रहने के लिए भी कहा जा रहा है।

नोएडाSep 07, 2018 / 05:43 pm

Rahul Chauhan

weather

केरल के बाद अब इन जिलों में आ सकती है भयकंर आफत, मौसम विभाग ने जारी किया Alert

नोएडा। केरल में आई भारी बाढ़ से तबाही मची हुई है। इसके चलते पूरे राज्य में जन-धन की भारी क्षति हुई है। देशभर के लोग केरल की हरसंभव मदद करने में जुटे हुए हैं। वहीं अब वेस्ट यूपी के कई जिलों के लिए भी भारी बारिश का अलर्ट जारी कर दिया गया है। इसके साथ ही जिला प्रशासन द्वारा लगातार लोगों को सतर्क रहने के लिए भी कहा जा रहा है।
यह भी पढ़ें

नोएडा की इस फैक्ट्री में लगी ऐसी आग कि देखने वालों के भी उड़ गए होश, वीडियों में देखें खौफनाक मंजर

मौसम विभाग ने वेस्ट यूपी के मेरठ, बिजनौर, सहारनपुर समेत अन्य जिलों को लेकर अलर्ट जारी किया है। जिसके बाद जिला प्रशासन भी सचेत हो गया है। विभाग द्वारा जारी अलर्ट में संभावना जताई है कि 10 सितंबर को भारी बारिश हो सकती है। वहीं प्रदेश के कई जिलों में पहले से ही बाढ़ जैसे हालात बने हुए हैं। जिसे देखते हुए भी मौसम विभाग ने कई जिले के जिलाधिकारियों को सूचना दी है।
यह भी पढ़ें

सवर्णों के बाद अब इस संगठन ने मोदी सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, भाजपा नेताओं के उड़े होश

मेरठ कॉलेज के भूगोल विभाग के पूर्व विभागाध्यक्ष डॉ. कंचन सिंह के मुताबिक इस समय बंगाल की खाड़ी में बना निम्न दबाव का क्षेत्र उत्तर पश्चिमी दिशा में आगे बढ़ते हुए बीती रात गहरे निम्न दबाव का क्षेत्र बना और जो आज सुबह और सशक्त होते हुए डिप्रेशन में तब्दील हो गया। जिसके चलते ओड़ीशा और आसपास के भागों में पहले से ही भीषण बारिश हो रही है।
यह भी पढ़ें

कचरे के ढेर में मिला गोवंश का सिर, इस हाल में मिले बाकी हिस्से देखते ही भड़क गए लोग किया हंगामा

यह धीरे-धीरे आगे बढ़ रहा है। जिस कारण पूर्वी और मध्य भारत के ज्यादातर भागों में बादलों का प्रभाव बढ़ गया है और कई जगहों पर गर्जना के साथ बिजली गिरने की घटनाएं देखने को मिल रही हैं। मौसम का यह मिजाज अगले चार दिन तक बना रहने की संभावना है। डिप्रेशन क्रमशः उत्तर-पश्चिमी दिशा में आगे बढ़ेगा। साथ ही इसके प्रभाव से मॉनसून की अक्षीय रेखा का पूर्वी सिरा दक्षिण में आेडीशा के पास आ गया है। अगले 24 घंटों में उप्र के भी पूर्वी भागों में मौसम बदलेगा और धीरे-धीरे बारिश जोर पकड़ेगी। उन्होंने बताया कि इस सिस्टम की रफ्तार और क्षमता को देखते हुए यह आंकलन है कि यह चार दिन में कमजोर हो जाएगा और धीरे-धीरे निष्प्रभावी हो जाएगा, लेकिन उससे पहले यह जबरदस्त बारिश करेगा।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो