31 जनवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

आपकी बात : स्कूली स्तर पर खेलों का प्रोत्साहित करने के लिए क्या उपाय किये जा सकते है?

पाठकों ने इस पर विभिन्न प्रतिक्रियाएं दी हैं। प्रस्तुत हैं पाठकों की कुछ प्रतिक्रियाएं

2 min read
Google source verification

जयपुर

image

Neeru Yadav

Jun 26, 2025

खेलों को पाठ्यक्रम का हिस्सा बनाएं
स्कूली स्तर पर खेलो को प्रोत्साहन देने के लिए स्कूलों में छात्रों को खेलो में भाग लेने एवं खेलों के महत्त्व के बारे मे शिक्षित करना चाहिए। खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन होना चाहिए और विद्यार्थियों को पुरस्कृत करना चाहिए। इसके लिए शिक्षकों को खेल और शारीरिक शिक्षा में प्रशिक्षित करना चाहिए। स्कूलों में खेल के मैदान ओर खेल संबंधी उपकरणों की उपलब्धता सुनिश्चित होनी चाहिए। - शालिनी ओझा, बीकानेर

शारीरिक शिक्षकों के पद भरे जाएं
विद्यालय स्तर पर खेलों को प्रोत्साहित कर खेल प्रतिभाओं के विकास के लिए प्रत्येक स्कूल में प्राथमिक स्तर से लेकर उच्च माध्यमिक स्तर तक शारीरिक शिक्षक का पद अनिवार्य रूप से भरा जाना चाहिए। खेल सामग्री पर्याप्त मात्रा में होनी चाहिए। - भंवरलाल सारण, बालोतरा

रोजाना खेल प्रतियोगिता हो
स्कूली स्तर पर खेल को प्रोत्साहित करने के लिए बच्चों के मन में खेल की भावना जगानी होगी। उनके लिए प्रतिदिन स्कूल में एक खेल प्रतियोगिता का आयोजन करना चाहिए। इसके लिए स्कूल में एक अलग से कुछ समय निर्धारित करना आवश्यक है। स्कूल में पढ़ाई के पश्चात बच्चों को थकान महसूस होती है तथा खेल इस थकान को खत्म करता है। - निलेश भारद्वाज, जैजैपुर शक्ति (छत्तीसगढ़)

खेलों से स्वास्थ्य लाभ
छात्रों को खेलों से होने वाले शारीरिक व मानसिक स्वास्थ्य लाभ के बारे में बताया जाए। खेलों से अनुशासन भी आता है। विद्यालय में प्रतिदिन एक पीरियड खेल का रखा जाए। खेल शिक्षक की नियुक्ति की जाए ताकि वह बच्चों को नए-नए खेल सीखा सके। पारंपरिक खेलों को भी बढ़ावा दिया जाना चाहिए ताकि ग्रामीण प्रतिभाएं निखरकर सामने आ सके। विद्यालयों में समय-समय पर खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया जाए। विजेता बच्चों को पुरस्कृत किया जाए। - लता अग्रवाल चित्तौड़गढ़

खेल का समय भी निश्चित हो
कुछ अपवादों को छोड़ दें तो अधिकांश स्कूलों में या तो खेल के मैदान नहीं हैं और जहां थे वे भी अतिक्रमण के शिकार हो गए। स्कूलों के लिए खेल के मैदान अनिवार्य रूप से आरक्षित करने चाहिए। साथ ही पढ़ाई के समय के साथ ही कुछ समय खेल के लिए प्रतिदिन निश्चित तथा अनिवार्य करना चाहिए। खेल शिक्षक की नियुक्तियां भी सुनिश्चित होनी चाहिए। - हुकुम सिंह पंवार, इंदौर

Story Loader