scriptYouth Olympic : भारतीय किशोर तीरंदाज आकाश ने जीता रजत पदक | Akash won the silver medal in archery in youth olympic | Patrika News
अन्य खेल

Youth Olympic : भारतीय किशोर तीरंदाज आकाश ने जीता रजत पदक

उन्हें बुधवार देर रात हुए मुकाबले में अमेरिका के ट्रेनटोन कॉवेल्स ने मात दी। ट्रेनटोन ने फाइनल में आकाश को 6-0 से हराया। आकाश ने कुल 79 अंक हासिल किए, वहीं ट्रेनटोन को 85 अंक हासिल हुए।

Oct 18, 2018 / 12:54 pm

Siddharth Rai

youth olympic

Youth Olympic : भारतीय किशोर तीरंदाज आकाश ने जीता रजत पदक

नई दिल्ली। भारतीय किशोर तीरंदाज आकाश ने यहां जारी यूथ ओलम्पिक खेलों में रजत पदक अपने नाम किया है। आकाश को पुरुषों की रिकर्व एकल स्पर्धा के फाइनल में हार का सामना करना पड़ा। उन्हें बुधवार देर रात हुए मुकाबले में अमेरिका के ट्रेनटोन कॉवेल्स ने मात दी। ट्रेनटोन ने फाइनल में आकाश को 6-0 से हराया। आकाश ने कुल 79 अंक हासिल किए, वहीं ट्रेनटोन को 85 अंक हासिल हुए।

इससे पहले, सेमीफाइनल मैच में आकाश ने बेल्जियम के सीना रूस को 6-0 से हराकर अपना पदक पक्का करते हुए फाइनल में प्रवेश किया था। आकाश ने मैक्सिको के कार्लोस वाका कोरडेरो को क्वार्टर फाइनल में हराया था। भारतीय खिलाड़ी ने मैक्सिको के खिलाड़ी को 133-132 के अंतर से हार दी। सेमीफाइनल में उनका सामना किससे हुआ है यह अभी तय नहीं हुआ है।

आकाश ने प्री क्वार्टर फाइनल में स्पेन के जोस मैन्युएल सोलेरा को 113-109 से मात देकर अंतिम-8 में जगह बनाई थी। क्वार्टर फाइनल में आकाश ने पांच सीरीजों में 29, 21, 29, 26, 28 का स्कोर किया जबकि उनके विपक्षी खिलाड़ी ने 28, 26, 24, 26, 28 का स्कोर किया।

Home / Sports / Other Sports / Youth Olympic : भारतीय किशोर तीरंदाज आकाश ने जीता रजत पदक

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो