इनके अलावा ज्योति गुलिया, भाग्यवती कचारी और दीपक कुमार भी आज क्वार्टरफाइनल मुकाबले में उतरेंगे। 2017 यूथ विश्व चैंपियन ज्योति ने पिछले दौर में दो बार की विश्व चैंपियन कजाखस्तान की नाजिम किजाएबे को हराया था। ज्योति का 51 किग्रा वर्ग में रोमानिया की लाकरामिओआरा पेरिजोक से मुकाबला होगा जबकि भाग्यवती (75 किग्रा) वर्ग में मुकाबला अमेरिका की नाओमी ग्राहम से होगा। पुरुष 52 किग्रा वर्ग में एशियाई चैंपियनशिप के रजत पदक विजेता दीपक का बुल्गारिया के दारिस्लाव वासिलेव से मैच होगा।