30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सीरी ए : मिलान का खिताब जीतने का सपना रहा अधूरा, सैमपडोरिया ने 1-1 से ड्रॉ करवाया मैच

बेहतरीन प्रदर्शन के दम पर खिलाड़ी हारी हुई बाजी को भी जीत लेते हैं। वहीं कई बार जीत हुई बाजी को ड्रॉ पर लाकर रोक देते है। ऐसा ही कुछ नजारा एसी मिलान और सैमपडोरिया के बीच देखने को मिला।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Shaitan Prajapat

•

Updated: 4 Apr 2021, 10:09 AM IST

Milan Sampdoria

Milan Sampdoria

नई दिल्ली। खेल के मैदान में जब भी खिलाड़ी उतरते हैं तो अपनी पूरी तैयारी और रणनीति के साथ रहते हैं। सभी खिलाड़ी अपना बेस्ट देने की पूरी कोशिश करते हैं। कई बार खिलाड़ियों के प्रदर्शन से अंतिम समय में मैच का रुख बदल जाता है। बेहतरीन प्रदर्शन के दम पर खिलाड़ी हारी हुई बाजी को भी जीत लेते हैं। वहीं कई बार जीत हुई बाजी को ड्रॉ पर लाकर रोक देते है। ऐसा ही कुछ नजारा एसी मिलान और सैमपडोरिया के बीच देखने को मिला। एसी मिलन के चैंपियन बनने के अभियान को सैमपडोरिया ने रोक दिया। यह मुकाबला 1—1 की बराबरी पर समाप्त हुआ। इसके साथ ही मिलान के खिताब जीतने का सपना चकनाचूर हो गया।

यह भी पढ़ें : NZ vs BAN: ग्लेन फिलिप्स ने कैच के लिए हवा में लगाई छलांग, देखें वीडियो

1—1 की बराबरी से ड्रॉ हुआ मैच
शनिवार को खेले गए मुकाबले में एसी मिलान का सीरी ए (इटली की शीष फुटबॉल लीग) चैम्पियन बनने के अभियान अधूरा ही रह गया। सैमपडोरिया के खिलाड़ियों ने इस मैच को 1—1 की बराबरी पर रोक दिया और इस मुकाबल को ड्रॉ कर दिया। इस मुकाबले के बाद एसी मिलान के नाम 29 मैच में 60 अंक है। तालिका में शीर्ष पर काबिज इंटर मिलान के 27 मैचों में 65 अंक है। सैमपडोरिया की टीम 29 मैचों में 36 अंक के साथ 20 टीमों की तालिका में 10वें पायदान पर है।

यह भी पढ़ें : सचिन तेंदुलकर ने 15 साल की उम्र में बनाया था अपना पहला CV, जानिए सीवी की दिलचस्प बातें

मिलान का खिताब जीतने का सपना चकनाचूर
जेन्स पेट्टर हौग ने अंतिम समय (87वें मिनट) में गोल कर मिलान को हार से बचाया। इससे पहले फाबियो क्वाग्लेरेला ने 57वें मिनट में गोल कर सैमपडोरिया का खाता खोला था। इसके दो मिनट बाद मिडफील्डर एड्रियन सिल्वा को रेड कार्ड दिखाया गया और सैमपडोरियो को 10 खिलाड़ियों के साथ मैच खेलना पड़ा। मुकाबले के अंतिम समय तक मैच का रोमांच बरकरार था। अगर यह मुकाबला एक एक ही बराबरी से नहीं होता तो मिलान का चैंपियन बनने का सपना पूरा हो जाता।

बड़ी खबरें

View All

अन्य खेल

खेल

ट्रेंडिंग