29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

NZ vs BAN: ग्लेन फिलिप्स ने कैच के लिए हवा में लगाई छलांग, देखें वीडियो

बांग्लादेश और न्यूजीलैंड के बीच खेले गए टी-20 मुकाबले में ग्लेन फिलिप्स ने लपककर कैच लेने की कोशिश की।एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। फिलिप्स की इस दौड़ और छलांग को देखकर सब हैरान रह गए।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Shaitan Prajapat

•

Updated: 31 Mar 2021, 12:53 PM IST

Glenn Phillips

Glenn Phillips

नई दिल्ली। अकसर देखा जाता है कि टी-20 मुकाबले में मैदान पर जब भी कोई बल्लेबाज उतरता है तो चौके और छक्के की बरसात करता है। उसी प्रकार गेंदबाज भी अपनी गेंद से विरोधी टीम को मुश्किल में डालने की पूरी कोशिश करता है। आपने मैच के दौरान कई शानदार कैच पकड़ते हुए देखे होंगे। इन कैच की सभी लोग खूब तारीफ करते है। ऐसे कैच बहुत कम देखने को मिलते है। हाल ही में एक ऐसा ही नजारा देखने को मिला। बांग्लादेश और न्यूजीलैंड के बीच मंगलवार को खेले गए टी-20 मुकाबले में न्यूजीलैंड के खिलाड़ी ग्लेन फिलिप्स ने लपककर कैच लेने की कोशिश की। जिसको देखकर हर कोई हैरान रह गया।

यह भी पढ़ें : सचिन तेंदुलकर ने 15 साल की उम्र में बनाया था अपना पहला CV, जानिए सीवी की दिलचस्प बातें


हवा में तैरकर कैच लपकने की कोशिश की
टी-20 मुकाबले में न्यूजीलैंड के खिलाड़ी ग्लेन फिलिप्स ने हवा में छलांग लगाकर कैच लेने का प्रयास किया। इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। फिलिप्स की इस दौड़ और छलांग को देखकर सब हैरान रह गए। यह वाकया बांग्लादेश की पारी के नौवें ओवर का है। बांग्लादेश के बल्लेबाज मोहम्मद नईम ने लेग स्पिनर ईश सोढ़ी की गेंद पर लंबा शॉट मारने की कोशिश की, पर गेंद ज्यादा ऊंचाई नहीं होने के कारण वह बाउंड्री तक नहीं गई। इस दौरान फील्डिंग कर रहे ग्लेन फिलिप्स दौड़कर हवा में तैरकर कैच लपकने की कोशिश की। लेकिन गेंद उनके हाथ में आकर छिटक गई और बल्लेबाज आउट नहीं हो सका। उनका यह फील्डिंग प्रयास बेहद ही शानदार था। सोशल मीडिया पर लोग जमकर ग्लेन की तारफी कर रहे है।

बांग्लादेश को 28 रन से हराया
आपको बता दे कि मंगलवार को नेपियर में हुए टी-20 मुकाबले में न्यूजीलैंड ने बांग्लादेश को 28 रन से हराया। मैच का फैसला DLS के जरिए आया। न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करने का न्योता मिलने पर 17.5 ओवर में 5 विकेट पर 173 रन बनाए। बांग्लादेश को 16 ओवर में 171 रन का टारगेट मिला लेकिन वह सात विकेट पर 142 रन ही बना सका। न्यूजीलैंड ने ग्लेन फिलिप्स की नाबाद फिफ्टी और डेरियल मिचेल की तेज बल्लेबाजी की बदौलत बांग्लादेश को 28 रन से हराकर तीन मैचों की टी-20 सीरीज अपने नाम कर ली।